मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:34 · नई दिल्ली संस्करण

शाजापुर: ग्राम गोपीपुर में चुनाव का बहिष्कार, सुबह 9 बजे तक गांव में महज एक प्रतिशत मतदान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

शाजापुर,। शाजापुर जिला मुख्यालय समीपस्थ ग्राम गोपीपुर लोड़ाखेड़ी

के ग्रामीणों ने सोमवार को चौथे चरण में शामिल देवास लोकसभा सीट के लिए हो

रहे मतदान का बहिष्कार कर दिया। जिसके चलते सुबह 9 बजे तक गांव में महज एक

प्रतिशत मतदान हुआ और ग्रामीणों ने मताधिकार का प्रयोग करने से इंकार कर

दिया।

लोकसभा चुनाव के अंतर्गत सोमवार को देश के विभिन्न

राज्यों सहित मध्य प्रदेश की 8 सीटों पर चौथे चरण का मतदान हो रहा है। इन

सीटों में देवास संसदीय सीट भी शामिल है। जिसके अंतर्गत सुबह 7 बजे से

मतदान शुरू हो गया है। इसी बीच खबर आ रही है कि शाजापुर विधानसभा के ग्राम

गोपीपुर व लोड़ाखेड़ी पोलिंग पर मात्र एक प्रतिशत मतदान हुआ है। बहिष्कार

की सूचना मिलने पर गांव में पहुंची हिस की टीम को ग्रामीणों ने बताया कि

ग्रामवासियों द्वारा खेतों में सिंचाई के पानी व गांव के लिए रास्ते की

मांग बीते लंबे समय से की जा रही है। कई बार इस संबंध में जिला प्रशासन व

जनप्रतिनिधियों को अवगत भी करवा दिया गया है। बावजूद इसके अभी तक कोई

सुनवाई व समाधान ना होने से नाराज़ ग्रामीणों ने आखिरकार आज मतदान बहिष्कार

का निर्णय लेकर वोट नहीं डाला। ग्रामीणों का कहना है कि हमारी मांगों का

उचित समाधान नहीं होने तक यह बहिष्कार आज पूरे दिन जारी रहेगा।

दो मतदान केंद्रों पर छाया हुआ है सन्नाटा

मतदान

बहिष्कार के चलते ग्राम गोपीपुर व लोड़ाखेड़ी में बनाए गए मतदान केंद्रो

पर सुबह से सन्नाटा पसरा हुआ नजर आ रहा है। गोपीपुर में कुल 796 मतदाता हैं

जिनमें से सुबह 9 बजे तक केवल 8 मतदाताओं ने वोट डाला हैं, वहीं

लोड़ाखेड़ी स्थित मतदान केंद्र पर कुल 506 मतदाताओं में से सिर्फ 1 मतदाता

ने मताधिकार का प्रयोग किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें