मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

बॉक्सर विजेन्द्र सिंह भाजपा में हुए शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका

लगा है। बॉक्सर विजेन्द्र सिंह कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल

हो गए। उन्होंने बुधवार को भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिव विनोद

तावड़े, दक्षिण दिल्ली से उम्मीदवार रामवीर सिंह बिधूड़ी और अन्य नेताओं की

मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर विजेन्द्र

सिंह ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और

भाजपा की नीतियों से प्रभावित हो कर पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश का सम्मान विदेशों में बढ़ा है। जब

से मोदी सरकार देश में आई तब से देश के खिलाड़ियों का मान बढ़ा है। उनका

मनोबल भी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि यह उनकी राजनीतिक घर वापसी है।

उल्लेखनीय

है कि विजेन्द्र सिंह 2019 में कांग्रेस के टिकट पर दक्षिण दिल्ली लोकसभा

क्षेत्र से चुनाव लड़े थे लेकिन भाजपा के रमेश बिधूड़ी के सामने हार का

सामना करना पड़ा था। विजेंदर सिंह हरियाणा से ताल्लुक रखते हैं और जाट

समुदाय का बड़ा चेहरा हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें