मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:32 · नई दिल्ली संस्करण

छठे दिन बॉक्स ऑफिस धीमा, 'बागी 4' और 'द बंगाल फाइल्स' दोनों की कमाई में गिरावट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुंबई। बॉक्स ऑफिस पर एक तरफ एक्शन और स्टार पावर से भरपूर 'बागी 4' और दूसरी तरफ गंभीर मुद्दों पर आधारित 'द बंगाल फाइल्स' का बज बना हुआ है। दोनों फिल्मों का जॉनर बिल्कुल अलग है, लेकिन इनका बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन शानदार है। इनमें से एक ने तेज शुरुआत की, लेकिन बाद में गिरावट देखी, और दूसरी ने धीमी शुरुआत के बाद थोड़ी स्थिरता दिखाई।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, 'बागी 4' ने पहले दिन यानी शुक्रवार को शानदार शुरुआत करते हुए 12 करोड़ रुपए की कमाई की। दूसरे दिन यानी शनिवार को इसकी कमाई में गिरावट आई और फिल्म ने 9.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया, जो कि लगभग 23 प्रतिशत की कमी थी। तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म की कमाई में थोड़ी रिकवरी हुई और यह आंकड़ा 10 करोड़ रुपए तक पहुंच गया।

वीकेंड के बाद सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट देखी गई, और चौथे दिन इसने महज 4.5 करोड़ रुपए का ही बिजनेस किया। मंगलवार को और गिरावट के साथ कलेक्शन 4 करोड़ रुपए पर आ गया, जबकि बुधवार को सिर्फ 2.25 करोड़ रुपए की कमाई हुई। इस तरह 'बागी 4' ने अपने पहले छह दिनों में कुल 42 करोड़ का भारत में नेट कलेक्शन किया।

वहीं, 'द बंगाल फाइल्स' ने बॉक्स ऑफिस पर एक धीमी लेकिन स्थिर शुरुआत की। पहले दिन यानी शुक्रवार को फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इसके बाद शनिवार को इसमें 28.57 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई और कमाई 2.25 करोड़ रुपए तक पहुंची। रविवार को भी ग्रोथ जारी रही और फिल्म ने 2.75 करोड़ का कारोबार किया। चौथे दिन सोमवार को फिल्म की कमाई में भारी गिरावट आई और यह सिर्फ 1.15 करोड़ रह गई।

हालांकि, मंगलवार को हल्की रिकवरी हुई और फिल्म ने 1.35 करोड़ रुपए कमाए, जबकि बुधवार को 1 करोड़ रुपए का कलेक्शन हुआ। इस तरह पहले छह दिनों में 'द बंगाल फाइल्स' का कुल कलेक्शन 10.25 करोड़ रुपए रहा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें