मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

बॉक्स आफिस पर फिल्म ''क्रू'' की शानदार शुरुआत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

तब्बू,

करीना कपूर और कृति सेनन स्टारर ''क्रू'' शुक्रवार, 29 मार्च को

सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म ने शानदार ओपनिंग की है। फिल्म ने पहले

दिन जबरदस्त कमाई की। यह 2024 की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्मों में

से एक बन गई है।

दर्शक ''क्रू'' की रिलीज का बेसब्री से

इंतजार कर रहे थे। क्योंकि ये फिल्म रिलीज से पहले काफी चर्चा में थी। पहले

फिल्म का मनोरंजक टीजर सामने आया, फिर ट्रेलर ने दर्शकों का उत्साह बढ़ा

दिया। इस फिल्म के मौके पर करीना, तब्बू और कृति पहली बार एक साथ आई हैं।

फिल्म की पहले दिन की कमाई सामने आ गई है।

''सैक्निल्क''

रिपोर्ट के मुताबिक ''क्रू'' ने पहले दिन भारत में 8.75 करोड़ रुपये की

कमाई की है। फिल्म ने दुनिया भर में 20.07 करोड़ रुपये की कमाई की है।

शुक्रवार होने के बावजूद फिल्म पहले दिन अच्छी कमाई करने में कामयाब रही

है। फिल्म का वीकेंड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और बढ़ने की संभावना है।

''क्रू''

का निर्देशन राजेश कृष्णन ने किया है और इसमें कपिल शर्मा, दिलजीत दोसांझ,

शाश्वत चटर्जी और राजेश शर्मा भी हैं। यह कॉमेडी फिल्म पहले दिन अच्छी

कमाई करने में कामयाब रही है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की

''शैतान'' से क्लैश हो रही है लेकिन फिल्म को तीन हफ्ते हो गए हैं। इसके

अलावा कोई और बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई है, उसका फायदा इस फिल्म को मिल

सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें