मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

मुठभेड़ में एटा का इनामिया गैगस्टर गिरफ्तार, गोली लगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुठभेड़ में एटा का इनामिया गैगस्टर गिरफ्तार, गोली लगी

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद स्थित थाना उत्तर पुलिस टीम ने मंगलवार देर रात्रि 10 हजार रुपये के इनामिया गैगस्टर अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया है।अपर पुलिस अधीक्षक नगर रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि थाना उत्तर प्रभारी संजुल कुमार पांडेय पुलिस टीम के साथ मंगलवार देर रात्रि क्षेत्र में गश्त पर थे तभी सूचना मिली कि थाना उत्तर का वांछित 10 हजार रुपये के इनामिया गैगस्टर अभियुक्त संदीप उर्फ कुलदीप उर्फ चोवा टापा खुर्द के जंगल में छिपा हुआ है जो कि कहीं भागने की फिराक में है। सूचना पर तत्काल थाना उत्तर पुलिस टीम ने टापा खुर्द के जंगल में दबिश दी गयी। दबिश के दौरान पुलिस टीम को एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। जिसने पुलिस टीम से खुद को घिरता हुआ देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम की जवाबी कार्यवाही में संदिग्ध व्यक्ति के पैर में गोली लग गयी। जिससे वह घायल हो गया।घायल व्यक्ति की पहचान वांछित 10 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त संदीप उर्फ कुलदीप उर्फ चोवा पुत्र भूरी सिंह निवासी चिरगंवा, सिरगंवा थाना जलेसर जनपद एटा के रूप में हुई है। अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा, 01 खोखा कारतूस, 01 जिंदा कारतूस व 01 मोटरसाईकिल बरामद हुए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें