मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

कुलगाम मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के दोनों आतंकी ढेर

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में वीरवार को मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकियों को मार गिराया है। इस बीच ग्रीष्मकालीन राजधानी के लाल चौकसराईबाला और उसके साथ सटे इलाकों में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के छिपे होने के संदेह में घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया।

श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में वीरवार को मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकियों को मार गिराया है। इस बीच ग्रीष्मकालीन राजधानी के लाल चौक,सराईबाला और उसके साथ सटे इलाकों में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के छिपे होने के संदेह में घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान कई लोगों की शिनाख्त परेड भी हुई।

कुलगाम से मिली जानकारी के अनुसार, अाज दोपहर बाद पुलिस को चवलगाम में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने उसी समय सेना की 9 आरआर के जवानों के साथ मिलकर आतंकियों को पकड़ने के लिए एक अभियान चलाया। सुरक्षाबलों ने जैसे ही चवलगाम में आतंकियों के ठिकाने की घेराबंदी करते हुए आगे बढ़ने का प्रयास किया तो वहां छिपे आतंकियों ने घेराबंदी तोड़ भागने के लिए उन पर फायरिंग की। जवानों ने खुद को बचाते हुए जवाबी गोली चलाई और उसके बाद वहां मुठभेड़ शुरु हो गई।

स्थानीय सूत्रों ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकी ठिकाने के आस-पास स्थित मकानों से कई लोगों को सुरक्षित निकाला। उन्होंने आतंकियों को भी सरेंडर के लिए कई बार कहा। आतंकियों ने सरेंडर करने के बजाय गोलीबारी जारी रखी। मुठभेड़ शुरु होने के लगभग 35 मिनट बाद एक आतंकी मारा गया। करीब एक घंटे तक दूसरी तरफ से फायरिंग न होने के बाद सुरक्षाबलों ने मारे गए आतंकी के शव को कब्जे में लेने के लिए आगे बढ़ना शुरु किया। वहां छिपे अन्य आतंकियों ने उन पर फायरिंग शुरु कर दी। जवानों ने भी अपनी पोजीशन ली और जवाबी फायर किया। शाम पांच बजे के करीब दूसरा आतंकी भी मारा गया।

मारे गए आतंकियों की पहचान यावर अली चोपान और यावर बशीर डार के रुप में हुई है। यावर अली सात माह और यावर बशीर करीब पांच माह पहले ही आतंकी बना था। अलबत्ता, पुलिस ने मारे गए आतंकियों की पहचान की पुष्टि नहीं की है। इस बीच, पुलिस और सीआरपीएफ के एक संयुक्त कार्यदल ने आज दोपहर को ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के लाल चौक व सराईबाल और उनके साथ सटे इलाकों में अौचक घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान सुरक्षाबलों ने कई दुकानों काे भी कथित तौर पर बंद कराया और संबधित दुकानदारों, उनमें काम करने वालों और खरीददारों के बारे में भी जांच पड़ताल की। जवानों ने इन इलाकों में गुजरने वाले वाहनों और राहगीरों के पहचान पत्रों की भी जांच की। इस दौरान कईयों की शिनाख्त परेड भी हुई। यह तलाशी अभियान लाल चौक और सराईबाला में संदिग्ध आतंकियों को देखे जाने की सूचना पर चलाया गया था। अलबत्ता, किसी गिरफ्तारी की कोई सूचना नहीं है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें