मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

बॉक्स ऑफिस पर 'बॉर्डर 2' का धमाका, दो दिनों में की शानदार कमाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बॉक्स ऑफिस पर 'बॉर्डर 2' का धमाका, दो दिनों में की शानदार कमाई

सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बॉर्डर 2' ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रफ्तार पकड़ ली है। देशभक्ति के जज्बे और दमदार एक्शन से सजी इस फिल्म ने दूसरे दिन भी अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी और महज दो दिनों में 72.69 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली। सिनेमाघरों में दर्शकों की भारी भीड़ इस बात का सबूत है कि फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।दूसरे दिन कमाई में आया बड़ा उछालसैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 'बॉर्डर 2' ने रिलीज के दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने 40.59 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म की दो दिनों की कुल कमाई 72.69 करोड़ रुपये की कर चुकी है। फिल्म ने पहले दिन 32.10 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग ली थी। इस तेज रफ्तार कमाई के साथ फिल्म ने 2025 की बड़ी हिट मानी जा रही 'धुरंधर' के कई रिकॉर्ड्स को भी चुनौती दे दी है।अब वीकेंड और गणतंत्र दिवस पर टिकी निगाहेंहालांकि दो दिनों में इतनी बड़ी कमाई अपने आप में बड़ी उपलब्धि है, लेकिन फिल्म का असली इम्तिहान अब रविवार और 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस को होने वाला है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में 'बॉर्डर 2' कई पुराने बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स को तोड़ सकती है। रविवार की छुट्टी और देशभक्ति की भावना से जुड़े गणतंत्र दिवस के चलते फिल्म को जबरदस्त फायदा मिलने की पूरी उम्मीद है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें