मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:54 · नई दिल्ली संस्करण

बोनी कपूर ने मेगास्टार अनिल कपूर के साथ झगड़े की अफवाह पर लगाया विराम

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

फिल्म

मेकर बोनी कपूर ने स्पष्ट किया है कि उनकी टिप्पणी कि अनिल कपूर ‘नो

एंट्री-2’ के सीक्वल में मेगास्टार को नहीं लेने के कारण उनसे ‘नाराज’ हैं।

उन्होंने कहा, “मैं हैरान हूं कि जब मैंने कहा कि अनिल मुझसे नाराज हैं”

तो प्रेस ने एक लाइट हार्टेड ह्यूमर पर मुद्दा बनाया। फैक्ट यह है कि मैं

जिस फिल्म को मैं बना रहा हूं, उसमें सलमान खान या अनिल नहीं हैं, क्योंकि

वे दोनों बहुत बिजी स्टार्स हैं। इसलिए, उनके साथ इसे बनाने के बारे में

सोचने के बजाय मैंने यंग जनरेशन के साथ सीक्वल बनाने का फैसला किया।”

उन्होंने

आगे कहा, “यह सोचना कि उनमें से कोई भी मुझसे नाराज हो सकता है क्योंकि वे

‘नो एंट्री’ के सीक्वल का हिस्सा नहीं हैं, यह पूरी तरह से बेतुका विचार

है। नो एंट्री सीक्वल को शायद उनकी जरूरत पड़ी होगी लेकिन उन्हें सीक्वल की

जरूरत नहीं है। यह कमेंट साफ साफ सिर्फ ह्यूमर में कहा गया है।”

बोनी

ने कहा कि अनिल एक बिजी स्टार हैं, जो अपने करियर के टॉप पर हैं। उन्होंने

कहा कि मुझे पता है कि अगले दो सालों तक अनिल के पास कोई डेट्स नहीं हैं।

फिर भी, चूंकि मेरी कमेंट को गंभीरता से लिया गया है, इसलिए मुझे यह स्पष्ट

करना चाहिए कि एक पल के लिए भी मैंने यह कमेंट को सीरियसली नहीं कहा। अगर

यह कमेंट गलत तरीके से अनिल तक पहुंचा है, जिससे वह दुखी हो सकता है, तो

मैं अपने भाई से बात करूंगा और इसे स्पष्ट करूंगा। हम दोनों फिल्म

इंडस्ट्री में एक साथ बढ़े हैं, कठिन समय में एक-दूसरे के लिए मौजूद रहे

हैं और हम दोनों के बीच यह कभी नहीं बदलेगा।

अनिल कपूर अब सुरेश त्रिवेणी के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म ‘सूबेदार’ में दिखाई देंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें