मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:41 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तरी गाजा में बम विस्फोट, इजराइल के पांच सैनिक मारे गए

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

गाजा पट्टी। उत्तरी गाजा के बेत हनौन में सड़क किनारे हुए भीषण बम विस्फोट में इजराइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) के पांच सैनिक मारे गए और अन्य 14 घायल हो गए। यह विस्फोट सोमवार रात करीब 10 बजे हुआ। मारे गए सैनिकों में चार अल्ट्रा-ऑर्थोडॉक्स नेत्जाह येहुदा बटालियन में थे।द टाइम्स ऑफ इजराइल की खबर के अनुसार आईडीएफ ने कहा कि इस विस्फोट में स्टाफ सार्जेंट मीर शिमोन अमर (20), सार्जेंट मोशे निसिम फ्रेच (20) और स्टाफ सार्जेंट नोआम अहरोन मुसगादियन (20) की मौत हो गई। तीनों यरुशलम के रहने वाले हैं। इसके अलावा शेमेश के स्टाफ सार्जेंट मोशे शमूएल नोल और हाइफा के सार्जेंट प्रथम श्रेणी (सेवानिवृत्त) बेन्यामिन असुलिन (28) की भी मौत हो गई।आईडीएफ के अनुसार यह हमास आतंकवादियों की हरकत है। हताहतों को निकालते समय सेना पर गोलीबारी भी की गई। घायल 14 जवानों में से दो की हालत गंभीर बताई गई है। बम विस्फोट से पहले इस क्षेत्र में हवाई हमले की भी कोशिश की गई।इस बीच वाशिंगटन की यात्रा पर पहुंचे प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, "यह बहुत ही कठिन सुबह है। समूचा इजराइल सैनिकों की मृत्यु पर शोक व्यक्त करता है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें