मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:37 · नई दिल्ली संस्करण

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बम विस्फोट, 11 की मौत, चार मजदूर जख्मी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में आज सुबह हुए बम विस्फोट में 11 लोगों की मौत हो गई और चार मजदूर घायल हो गए। बलूचिस्तान लंबे समय से अशांत है। सूबे की सीमाएं अफगानिस्तान से लगती हैं। पाकिस्तान आरोप लगाता रहता है कि अफगान आतंकी मुल्क में खूनखराबा कर अशांति फैला रहे हैं।द न्यूज इंटरनेशल समाचार पत्र ने अपने सहयोगी समाचार चैनल जियो न्यूज के हवाले यह खबर अपनी वेबसाइट पर दी है। द न्यूज के अनुसार यह विस्फोट हरनाई जिले के शाहराग इलाके में हुआ। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि 11 लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।हरनाई के डिप्टी कमिश्नर हजरत वली काकर ने बताया कि कोयला खनिकों को ले जा रहे वाहन पर बम फेंका गया। नौ खनिकों की मौके पर मौत हो गई और दो ने कुछ समय बाद दम तोड़ दिया। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर है। उन्हें क्वेटा ले जाने की व्यवस्था की जा रही है। सुरक्षाबलों ने आसपास के इलाके को घेर लिया है। शहराग इलाके में बड़ी संख्या में कोयला खान हैं। पहले भी यहां कई बार आतंकी वारदात हो चुकी हैं। बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि विस्फोट की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें