मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

दिलीप कुमार के जाने से गम में डूबा बॉलीवुड, Amitabh से लेकर Akshay ने जताया दुख

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार (Dilip Kumar Death) का आज सुबह निधन हो गया. दिलीप कुमार ने सुबह 7.30 बजे अपनी आखिरी सांसें लीं. सांस लेने में दिक्कत की वजह से उन्हें बार-बार अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा था. निधन की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में मातम पसरा हुआ है. सोशल मीडिया पर शोक संदेशों का तांता लग गया है. अमिताभ बच्चन से लेकर अक्षय कुमार, अजय देवगन, जैकी श्रॉफ जैसे कई और अभिनेताओं ने दुख जाहिर किया है.

अमिताभ बच्चन ने जाहिर की संवेदना

दिलीप कुमार (Dilip Kumar) के निधन पर संवेदना जाहिर करते हुए अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने ट्वीट किया है. एक्टर ने लिखा, 'एक संस्था चली गई.. भारतीय सिनेमा का इतिहास जब भी लिखा जाएगा, वह हमेशा 'दिलीप कुमार से पहले और दिलीप कुमार के बाद' लिखा जाएगा..उनकी आत्मा की शांति के लिए मेरी दुआएं और परिवार को दुख सहन करने की शक्ति.. बेहद दुखी.'

दिलीप कुमार के निधन (Dilip Kumar Death) पर अजय देवगन (Ajay Devgn) ने संवेदना प्रकट करते हुए लिखा, 'दिग्गज के साथ कई पल साझा किए...कुछ बेहद निजी, कुछ मंच पर. फिर भी, कुछ भी वास्तव में मुझे उनके निधन के लिए तैयार नहीं किया. एक संस्था, एक टाइमलेस अभिनेता. हार्टब्रोकेन. सायराजी के प्रति गहरी संवेदना'

अक्षय कुमार का रिएक्शन

दिलीप कुमार के निधन (Death of Dilip Kumar) पर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने भी ट्वीट कर संवेदना प्रकट की है. उन्होंने लिखा, 'दुनिया के लिए कई अन्य हीरो हो सकते हैं, लेकिन हम अभिनेताओं के लिए, वह हीरो थे. #दिलीप कुमार सर ने भारतीय सिनेमा के एक पूरे युग को अपने साथ ले लिया है. मेरी भावनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार के साथ हैं. ओम शांति.'

जैकी श्रॉफ ने जाहिर किया दुख

जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) ने भी संवेदना जाहिर करते हुए लिखा, 'दिलीप कुमार की आत्मा की शांति और परिवार को हिम्मत देने के लिए भगवान से प्रार्थना.'

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें