मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:16 · नई दिल्ली संस्करण

मजदूरों से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, आठ घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मजदूरों से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, आठ घायल

सिलीगुड़ी। नक्सलबाड़ी के एशियन हाइवे सड़क के क्वार्टर मोड़ पर मंगलवार सुबह हुई सड़क दुर्घटना मैं एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि आठ लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार कूचबिहार से नेपाल के ईंट भट्टी में काम करने जा रहे मजदूरों से भरा एक बोलेरो खड़े लॉरी में पीछे से टकराकर गड्ढे में जा गिरा। घटना में एक मजदूर सरदार रसीद मियां की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आठ घायल हो गए। इनमें एक बच्चा भी शामिल है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह तेज आवाज सुनकर वे घर से निकले और मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। बाद में नक्सलबाड़ी थाने की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर बच्चे सहित कुल नौ लोगों को व नक्सलबाड़ी अस्पताल पहुंचाया। जबकि गंभीर रूप से घायलों को उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है। नक्सलबाड़ी थाने की पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें