मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

रेलकर्मी का संदिग्ध हालत में फंदे से झूलता शव बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रेलकर्मी का संदिग्ध हालत में फंदे से झूलता शव बरामद

सिलीगुड़ी, 26 जून (हि. स.)। सेंट्रल कॉलोनी इलाके में शुक्रवार को एक रेलकर्मी का संदिग्ध हालत में फंदे से झूलता शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अरिंदम रॉय बर्मन (46) के रूप में हुई है जो मूल रूप से कूचबिहार के रहने वाले थे। यहां वे रेलवे क्वार्टर में अकेले रहते थे।बताया जा रहा है कि अरिंदम पिछले चार दिनों से ड्यूटी पर नहीं आए थे। संपर्क न होने पर सहकर्मियों ने परिवार को सूचना दी। इसके बाद उनका भाई कूचबिहार से सिलीगुड़ी पहुंचा। शुक्रवार को जब वह क्वार्टर पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था और तेज दुर्गंध आ रही थी। सूचना मिलने पर एनजेपी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर से उनका सड़ा-गला शव बरामद किया।प्राथमिक जांच में आशंका है कि मौत कई दिन पहले हो चुकी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। फिलहाल पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें