मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:38 · नई दिल्ली संस्करण

मप्र: छिंदवाड़ा पहुंची एयरफोर्स के शहीद जवान पहाड़े की देह, अंतिम संस्कार में शामिल होंगे सीएम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

छिंदवाड़ा । जम्मू कश्मीर के पुंछ में आतंकी हमले में शहीद हुए एयरफोर्स

के जवान विक्की पहाड़े का आज (सोमवार को) गृह ग्राम नोनिया करबल (छिंदवाड़ा)

में अंतिम संस्कार होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शहीद जवान के अंतिम

संस्कार में शामिल होंगे।

पुंछ में 4 मई की शाम

एयरफोर्स के जवानों पर आतंकी हमला हुआ था। इसमें 5 जवान घायल हुए थे। सभी

को एयरलिफ्ट कर उधमपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 4 मई की देर रात

विक्की पहाड़े का निधन हो गया था। उनके पार्थिव शरीर को रविवार रात 7.30

बजे जम्मू एयरपोर्ट से विशेष विमान के जरिए नागपुर एयरपोर्ट लाया गया।

सोमवार सुबह नागपुर से सेना के हेलिकॉप्टर के जरिए पार्थिव देह इमलीखेड़ा

हवाई पट्टी (छिंदवाड़ा) पर लाई गई। यहां से विशेष वाहन के जरिए नागपुर रोड

होते हुए परासिया रोड से नोरिया करबल पहुंचेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भी जवान को श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे।

इधर, जवान विक्की

पहाड़े की शहादत की सूचना मिलने के बाद से गांव में मातम छाया है। पति की

शहादत पर पत्नी रीना पहाड़े ने कहा कि मुझे गर्व है। पांच साल का बेटा

हार्दिक उनकी गोद में था। शहीद जवान की मां दुलारी के भी आंसू नहीं थम रहे।

सब इंस्पेक्टर बहन गीता ने कहा कि मुझे अपने भाई पर गर्व है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें