मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:09 · नई दिल्ली संस्करण

सरकारी आवास में फांसी के फंदे पर लटका मिला महिला जज का शव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बदायूं,03

फरवरी । जिले के सदर कोतवाली इलाके स्थित जज कॉलोनी के सरकारी आवास

में सिविल जज जूनियर डिवीजन ज्योत्सना रॉय का शव शनिवार को संदिग्ध हालत

में फंदे पर लटका मिला है। महिला जज ज्योत्सना रॉय मूल रूप से मऊ जिले की

घोंसी तहसील की रहने वाली बताई जा रही है। महिला जज के फांसी पर शव लटके

मिलने की सूचना मिलते ही जिला जज पंकज अग्रवाल, डीएम मनोज कुमार, एसएसपी

आलोक प्रियदर्शी ने मौके पर पहुंचकर घटना से संबंधित जानकारी ली। मौके पर

फॉरेंसिक टीम ने जांच कर महिला जज की मौत के मामले में साक्ष्य जुटाए हैं।

मामले

में एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया शनिवार सुबह करीब 9:30 से 10:00 बजे

के बीच कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि जज कॉलोनी में सिविल जज जूनियर

डिवीजन ज्योत्सना रॉय के आवास का गेट अंदर से बंद है और वह आज ऑफिस भी नहीं

गई हैं। इस सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर देखा

गया। अंदर महिला जज का शव सरकारी आवास की दूसरी मंजिल पर बेडरूम के बराबर

वाले कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम

के लिए भेजा जा रहा है और फॉरेंसिक टीम पूरे मामले की जांच कर रही है।

एसएसपी

ने बताया कि पुलिस को मौके से कुछ डाक्यूमेंट्स भी मिले हैं, उनको भी जांच

में शामिल किया जा रहा है। हालांकि आत्महत्या के पीछे कोई ठोस कारण सामने

निकल कर अभी तक नहीं आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच में जो तथ्य निकाल

कर आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें