मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:17 · नई दिल्ली संस्करण

15 घंटे की तलाश के बाद मिला डॉक्टर सौरभ वाजपेयी का शव, अस्पताल संचालक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
15 घंटे की तलाश के बाद मिला डॉक्टर सौरभ वाजपेयी का शव, अस्पताल संचालक गिरफ्तार

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में यमुना नदी में छलांग लगाने वाले डॉक्टर सौरभ वाजपेयी का शव करीब 15 घंटे बाद गुरुवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान के दौरान बरामद कर लिया। घटना से पहले डॉक्टर ने इंस्टाग्राम पर दो वीडियो पोस्ट कर एक निजी अस्पताल संचालक के बहनोई पर थप्पड़ मारने और मारपीट करने का आरोप लगाया था। मामले में पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अस्पताल संचालक एसपी सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

लखीमपुर खीरी निवासी नंदकिशोर वाजपेयी के पुत्र डॉ. सौरभ वाजपेयी (बीएमएस) पिछले दो वर्षों से औरैया स्थित राम औतार मेमोरियल हॉस्पिटल में प्रैक्टिस कर रहे थे। बुधवार शाम करीब पांच बजे वह यमुना पुल पहुंचे, जहां उन्होंने इंस्टाग्राम पर दो वीडियो अपलोड किए और इसके बाद नदी में छलांग लगा दी।

पहले वीडियो में डॉक्टर ने अस्पताल संचालक के जीजा पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया। दूसरे वीडियो में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि कमरा शिफ्ट करने के दौरान उनके साथ मारपीट की गई। हालांकि वीडियो में उन्होंने अस्पताल संचालक एसपी सिंह को अपना बड़ा भाई भी बताया था।

नदी में डॉक्टर के कूदने की जानकारी पर पुलिस ने बुधवार देर शाम तक सर्च अभियान चलाया लेकिन सफलता न मिलने पर गुरुवार सुबह एसडीआरएफ ने दोबारा तलाश शुरू की। कुछ देर बाद टीम ने डॉक्टर का शव नदी से बरामद कर लिया। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा, एसडीएम गरिमा सोनकिया, क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र सिंह समेत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

घटना की सूचना मिलते ही डॉक्टर के पिता नंदकिशोर वाजपेयी, मां शिखा वाजपेयी और पत्नी रूबी वाजपेयी भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर अस्पताल संचालक एसपी सिंह और उनके रिश्तेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अस्पताल संचालक एसपी सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें