मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:40 · नई दिल्ली संस्करण

नालंदा में एक कमरे से मिला मां-बेटी का शव, पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नालंदा में एक कमरे से मिला मां-बेटी का शव, पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस

बिहार शरीफ। बिहार के नालंदा जिले के खुदागंज थाना क्षेत्र के एक घर के कमरे से पुलिस ने मां और बेटी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने मृतक महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

दरअसल, यह पूरा मामला खुदागंज थाना क्षेत्र के जेठऊना गांव का है, जहां मंगलवार की देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक महिला और उसकी बेटी का उसी के घर के एक कमरे से शव बरामद किया गया है। पुलिस ने इस मामले में मृतक महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

मृतकों की पहचान संजय कुमार की पत्नी सनीसा देवी (28) और उनके 14 वर्षीय पुत्री स्नेहा कुमारी के रूप में की गई है।

स्नेहा इस वर्ष ही मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण की थी और आगे पढ़ाई करने का निर्णय लिया था। गया जिले के बेलागंज निवासी मृतक महिला की बहन को गोतिया के लोगों ने फोन पर घटना की सूचना दी। जब परिजन मौके पर पहुंचे, तो कमरे के अंदर मां-बेटी का शव पड़ा हुआ था। परिजनों का आरोप है कि दोनों की गर्दन दबाकर हत्या की गई है।

उन्होंने आशंका जताई है कि संपत्ति के लालच में किसी अन्य व्यक्ति ने इस वारदात को अंजाम दिया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक महिला के पति मानसिक रूप से अस्वस्थ रहते हैं। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

हिलसा के पुलिस उपाधीक्षक कुमार ऋषिराज ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला गला दबाकर हत्या का प्रतीत होता है। पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। पुलिस इस मामले को लेकर सभी कोणों से जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें