मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:19 · नई दिल्ली संस्करण

परकोटा गणेश मंदिर में बुधवार को सजेगी नौका विहार झांकी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जयपुर

,। नौतपा के चलते गर्मी अपनी चरम सीमा पर है । गर्मी से

अछूते देवी देवता भी नहीं है । गर्मी से निजात दिलाने के लिए मंदिरों में

संत महंत ठाकुर जी को गर्मी से बचाने शीतलता प्रदान करने के लिए नाना

प्रकार के जतन कर रहे है । इसी कड़ी में चांदपोल के परकोटा गणेश मंदिर में

बुधवार को महंत राहुल शर्मा के सानिध्य में प्रथम पूज्य की नौका विहार

जलविहार झांकी सजाई जाएगी । इस अवसर पर मंदिर परिसर को मोगरे के फूलों से

सजाया जाएगा। भगवान गणेश फूल बंगले में विराजमान होंगे।

युवाचार्य

अमित शर्मा ने बताया कि इससे पहले प्रातः गणेश जी महाराज का ऋतु फलों के

रस से अभिषेक कराया जाएगा । नवीन चोला धारण कराकर नवीन पोशाक धारण कराई

जाएगी। भगवान को ठंडी तासीर वाले फल बिल आम अनार मतीरा- खरबूजे कुल्फी का

भोग लगाया जाएगा ।इस अवसर पर भजन संध्या आयोजित की जाएगी। गायक कलाकार

प्रथम पूज्य का भजनों के माध्यम से गुणगान करेंगे ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें