मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:32 · नई दिल्ली संस्करण

बीच धारा में खराब हुई यात्रियों से भरी नाव, एसडीआरएफ ने बचाई 100 से ज्यादा जानें

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बीच धारा में खराब हुई यात्रियों से भरी नाव, एसडीआरएफ ने बचाई 100 से ज्यादा जानें

भागलपुर। भागलपुर में गंगा नदी के बीच शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब यात्रियों से भरी एक नाव बीच धारा में खराब हो गई।नाव बरारी गंगा घाट से महादेवपुर गंगा घाट जा रही थी। इसी दौरान अचानक नाव का इंजन बंद हो गया और नाव बीच गंगा में ही रुक गई। नाव पर करीब 100 से ज्यादा लोग सवार थे। इनमें महिलाएं, बच्चे और मरीज भी शामिल थे।नाव के बीच नदी में फंसते ही यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। लोग घबराकर मदद की गुहार लगाने लगे।घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। एसडीआरएफ जवानों ने काफी मशक्कत के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित किनारे तक पहुंचाया।राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। वहीं नाव पर सवार लोगों ने बताया कि अचानक इंजन बंद होने से सभी लोग काफी डर गए थे। खासकर मरीजों और बच्चों के परिजन काफी सहमे हुए थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें