पानी के झगड़े में बहा दिया खून, ताबड़तोड़ पांच लोगों को मारी गोली,मां-बेटे ने तोड़ा दम
मधुबनी। फुलपरास थाना क्षेत्र के सुदई रतौली गांव की है। बताया जाता है कि दो पक्षों में पानी बहने को मंगलवार को सुबह करीब 10बजे हुए विवाद में एक पक्ष के द्वारा ताबड़तोड़ गोली फायरिंग कर दी गई, जिसमें पांच लोगों को गोली लगी। सोमवार को हुए घटना में मां-बेटे की मौत हो गई है। जबकि घटना में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।घटना फुलपरास थाना क्षेत्र के सुदई रतौली गांव की है। स्थानीय ग्रामीण ने बताया जाता है कि दो पक्षों में पानी बहाने को लेकर मंगलवार को सुबह करीब 10बजे हुए विवाद में एक पक्ष के द्वारा ताबड़तोड़ गोली फायरिंग कर दी गई, जिसमें पांच लोगों को गोली लगी। वहीं गोली लगने से एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि स्थानीय लोगों की मदद से सभी गंभीर रूप से घायल लोगों को फुलपरास के रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां एक महिला की भी मौत हो गई। घायल लोगो की गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी घायल को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। मृतक के परिजन चिंकू सिंह ने कहा की जमीन का नापी चल रहा था, जिसमे कुछ गुंडे बाहर से आए हुए थे। जिन्होंने गोलीबारी की, जिसमे मां बिमल देवी 65 वर्ष और 52 वर्षीय पुत्र अशोक झा की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि घायल राकेश कुमार, शंभू झा और बम बम झा तीनों की हालत गंभीर देख कर दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया है, जहां उनकी चिकित्सा जारी है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर है। दोनो मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया गया है। पुलिस की टीम गोली चलाने वाले की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी भी कर रही है। लेकिन अभी तक किसी भी व्यक्ति की गिरफ्तारी नही हुई है। घटना के बाद से गांव में तनाव व्याप्त है, जिसको लेकर गांव में कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर कैंप कर रही है। वहीं मृतक अशोक झा के ड्राईवर और प्रत्यक्षदर्शी बैद्यनाथ मंडल ने संजय झा को हाथ में पिस्टल लिए देखा, तो वो भाग गया।घटना के बारे में मीडिया से बात करते हुए फुलपरास एसडीपीओ सुधीर कुमार ने कहा की घटना मंगलवार के सुबह करीब 11बजे की है। दो पक्षों के बीच जमीन विवाद चल रहा था, जिसमें एक पक्ष के द्वारा दीवाल देने के क्रम में संजय झा द्वारा अपने चचेरे भाई अशोक झा और चाची विमला देवी की हत्या कर दी गई है। साथ ही चाचा शंभू झा और चचेरा भाई हरी ओम एवं एक ग्रामीण राकेश पासवान को भी गोली मारकर जख्मी कर दिया गया। घटना में दो लोगो की मृत्यु हो गई है, जबकि तीन अन्य घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। संजय झा की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। संजय झा का अपराधिक इतिहास नही रहा है लेकिन उनके बारे में ग्रामीणों से जो जानकारी मिली है इसके मुताबिक वे थोड़े मनबढ़ू स्वभाव के इंसान हैं। घटना में प्रयोग की जाने वाली पिस्तौल के बारे में अभी मुझे कोई जानकारी नहीं है। लेकिन ग्रामीणों के कथानानुसार उसका लाइसेंस उसके पास नही था, साथ ही तकनीकी अनुसंधान टीम और एफएसएल की टीम को बुलाया गया है।पर सवाल बड़ा हैं कि मृतक अशोक झा के पास अवैध हथियार कहाँ से आया, जिससे इस तरह की जघन्य हत्या को अंजाम दिया गया और फायरिंग के समय और कितने लोग उसके साथ थे।वहीँ, फुलपरास डीएसपी सुधीर क़ुमार ने बताया की पुलिस हत्या के कारणों की जांच एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रहीं हैं।





