मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:44 · नई दिल्ली संस्करण

रक्तदान सर्वोच्च मानव सेवा, हर स्वस्थ व्यक्ति बने जीवनदाता : वसुंधरा राजे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रक्तदान सर्वोच्च मानव सेवा, हर स्वस्थ व्यक्ति बने जीवनदाता : वसुंधरा राजे

जयपुर : जयपुर में स्वास्थ्य कल्याण रक्त केंद्र के 32वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भाग लेकर रक्तदान के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर उन्होंने संस्था के अध्यक्ष डॉ. एस.एस. अग्रवाल और उनकी पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि पिछले 32 वर्षों से संस्था निरंतर मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में समर्पित भाव से जुटी हुई है, जो अत्यंत प्रेरणादायक है।

वसुंधरा राजे ने कहा कि “वक्त का हर क्षण और रक्त का हर कण अमूल्य है।” उन्होंने बताया कि भारत में हर दो सेकंड में किसी न किसी व्यक्ति को रक्त की आवश्यकता होती है, जबकि हर वर्ष लगभग 12 लाख यूनिट रक्त की कमी के कारण अनेक लोगों की जान चली जाती है। ऐसे में रक्तदान केवल दान नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का सर्वोच्च माध्यम है।

उन्होंने कहा कि रक्तदान नि:स्वार्थ सेवा, सामाजिक एकता और इंसानियत का सबसे बड़ा प्रतीक है। यह ऐसा पुण्य कार्य है, जिसमें व्यक्ति बिना किसी स्वार्थ के किसी की जिंदगी बचाने में सहभागी बनता है। राजे ने सभी स्वस्थ नागरिकों से नियमित रक्तदान करने का आह्वान करते हुए कहा कि रक्त की एक-एक बूंद किसी के लिए जीवन का आधार बन सकती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें