मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:13 · नई दिल्ली संस्करण

चांपदानी में नहीं मिले 55 वोटर, बीएलओ ने लगाया नोटिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
चांपदानी में नहीं मिले 55 वोटर, बीएलओ ने लगाया नोटिस

हुगली। एसआईआर प्रक्रिया के दौरान कई इलाकों में मतदाता सूची को लेकर लोगों के मन में सवाल बढ़ रहे हैं। आम लोगों का प्रश्न है कि यदि किसी को घर पर नहीं पाया गया तो क्या होगा? अगर किसी का नाम सूची में नहीं है तो उसका समाधान कैसे होगा? ऐसे ही संदेहों के बीच एक मामले में बीएलओ ने सार्वजनिक नोटिस जारी कर बहस और चर्चा को और हवा दे दी है।मिली जानकारी के अनुसार, चांपदानी विधानसभा क्षेत्र के 111 नंबर बूथ के 25 वोटर और 112 नंबर बूथ के 30 वोटर, कुल 55 लोगों को बार-बार प्रयास करने के बावजूद बीएलओ खोज नहीं पाए। इसके बाद बीएलओ ने नियम के अनुसार, सार्वजनिक नोटिस लगाकर यह जानकारी सभी को दे दी।मिली जानकारी के अनुसार, वैद्यबाटी नगरपालिका के वार्ड 22 के इन दो बूथों में एनुमरेशन फॉर्म बांटने गए बीएलओ कई बार प्रयास करने के बावजूद कई वोटरों तक नहीं पहुंच सके। तीन बार क्षेत्र का दौरा करने के बाद भी मतदाताओं का कोई पता नहीं चला, जिसके बाद विभिन्न स्थानों पर नोटिस लगाकर इस स्थिति की जानकारी दी गई।चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के मुताबिक, यदि कोई मतदाता घर पर नहीं मिलता है तो बीएलओ द्वारा संबंधित क्षेत्र में सार्वजनिक नोटिस देना अनिवार्य है। इसी नियम का पालन करते हुए बीएलओ ने कार्रवाई की। जानकारी मिली है कि बीएलओ के साथ मौजूद बीएलए भी वोटरों का पता नहीं लगा सके।स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि वोटर वास्तविक और सही होते, तो वे क्षेत्र में रहते या कम से कम उनके परिवार का कोई सदस्य वहां उपस्थित होता। लेकिन इस मामले में संबंधित वोटरों से जुड़े किसी भी व्यक्ति को नहीं पाया गया। लोगों की मांग है कि एसआईआर प्रक्रिया में केवल वैध और वास्तविक वोटरों के नाम शामिल हों, जबकि अवैध नामों को मतदाता सूची से हटाया जाए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें