मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

बंगाल में बीएलओ ने अपनी पत्नी सहित खुद को जारी किया एसआईआर नोटिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बंगाल में बीएलओ ने अपनी पत्नी सहित खुद को जारी किया एसआईआर नोटिस

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग के नियमों के सख्त पालन की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। पूर्व बर्दवान जिले के कटवा विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 165 के बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) देवशंकर चटर्जी ने मतदाता सूची में पाई गई “तार्किक विसंगतियों” के कारण खुद और अपनी पत्नी को एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) सुनवाई का नोटिस जारी किया है।देवशंकर चटर्जी ने बताया कि हाल ही में मतदाता जानकारी के सत्यापन के दौरान उनके और उनकी पत्नी अनिंदिता चटर्जी के दस्तावेजों में कुछ विसंगतियां सामने आईं। चुनाव आयोग की ओर से उनके पिता के उपनाम की वर्तनी में त्रुटि पाई गई, वहीं उनकी पत्नी और उनके पिता की उम्र से संबंधित जानकारी में भी अंतर पाया गया।चुनाव आयोग के ऐप के माध्यम से नोटिस मिलने के बाद देवशंकर ने बीएलओ के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए बिना किसी रियायत के प्रक्रिया पूरी की। उन्होंने कहा, “मैं भले ही बीएलओ हूं, लेकिन चुनाव आयोग के नियमों का पालन करना मेरी जिम्मेदारी है। मेरे परिवार को कोई विशेष छूट नहीं मिल सकती। कानून की नजर में सभी बराबर हैं।”इस फैसले को उनकी पत्नी अनिंदिता चटर्जी ने भी स्वीकार किया है। अब अन्य नागरिकों की तरह दंपत्ति को भी सुनवाई में शामिल होने के लिए कतार में लगकर प्रक्रिया पूरी करनी होगी। यह घटना कटवा शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें