मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:23 · नई दिल्ली संस्करण

जबलपुरः संदिग्ध विस्फोटक खोल की हो रही जांच, फरार आरोपी शमीम कबाड़ी पर उठे सवाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जबलपुरः संदिग्ध विस्फोटक खोल की हो रही जांच, फरार आरोपी शमीम कबाड़ी पर उठे सवाल

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में गोहलपुर थाना क्षेत्र स्थित रद्दी चौकी के पास नाले की सफाई के दौरान सोमवार को नगर निगम कर्मचारियों को ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में इस्तेमाल होने वाले बम का खाली खोल मिला था। गोहलपुर थाना प्रभारी रितेश पांडे ने बताया कि मंगलवार को उक्त बम के धोखे के संबंध में संबंधित विभागों को जानकारी भेजी गई है, साथ ही ऑर्डनेंस फैक्ट्री से पत्राचार किया जा रहा है जिसका अपडेट मिलते ही कार्यवाही की जाएगी फिलहाल बम के धोखे की गहन जांच चल रही है।उल्लेखनीय है कि शहर के चर्चित मेटल गोदाम ब्लास्ट मामले में फरार आरोपी हिस्ट्रीशीटर शमीम कबाड़ी एक बार फिर सुर्खियों में है। उसके घर के पीछे बने नाले में बम का खोल मिला था। सूचना मिलते ही पुलिस और बम डिस्पोजल स्क्वायड मौके पर पहुंचा। जांच के बाद संदिग्ध खोल को जब्त कर लिया गया है और पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक तौर पर इसे सैन्य उपयोग के विस्फोटक का हिस्सा माना जा रहा है।यह वही शमीम कबाड़ी है, जिसके खजरी खिरिया स्थित मेटल गोदाम में अप्रैल 2024 में भीषण विस्फोट हुआ था। उस हादसे की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी थी और उसमें मजदूरों की जान चली गई थी। घटना के बाद से ही आरोपी अपने परिवार सहित फरार है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है।गौरतलब है कि उस समय शुरुआती जांच में विस्फोट को गैस सिलेंडर फटने की घटना बताया गया था, लेकिन बाद में जांच में आर्मी ग्रेड विस्फोटक और जिंदा बम मिलने की पुष्टि हुई थी। इसके बावजूद मुख्य आरोपी का फरार होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता रहा है।इस नए घटनाक्रम के बाद एक बार फिर शहर में कबाड़ के नाम पर चल रहे संदिग्ध कारोबार पर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कबाड़खानों की आड़ में अवैध और खतरनाक सामग्री का भंडारण शहर की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बनता जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है और फरार आरोपी की तलाश तेज करने की बात कह रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें