मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:55 · नई दिल्ली संस्करण

ब्लैक फंगस : देश में अब तक मिले 8848 मरीज, गुजरात में सबसे अधिक मामले सामने आ चुके हैं

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और महाराष्ट्र समेत 10 राज्यों में अब तक 7,558 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। सबसे ज्यादा 5,800 मामले तो अकेले गुजरात में ही सामने आए हैं। गुजरात में व्हाइट फंगस के भी दो मामले देखने को मिले हैं।

कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच अब ब्लैक फंगस यानी म्यूकर मायकोसिस विकराल रूप लेता जा रहा है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और महाराष्ट्र समेत देश भर में अब तक करीब 9,000 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। सबसे ज्यादा 5,800 मामले तो अकेले गुजरात में ही सामने आए हैं। गुजरात में व्हाइट फंगस के भी दो मामले देखने को मिले हैं।

देश में 10 राज्यों में ब्लैक फंगस का खतरा बढ़ता जा रहा है। सबसे अधिक गुजरात में 5,800 मामले मिले हैं। गुजरात के बाद महाराष्ट्र में 1500 मामले सामने आए हैं। यहां 90 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। मुंबई के विभिन्न अस्पतालों में ही इसके 111 मरीज भर्ती हैं। इस संक्रमण के चलते कई मरीजों की आंख तक निकालनी पड़ रही है। इस बीमारी से राजस्थान में 400, हरियाणा में 276, बिहार में 117, यूपी में 154, झारखंड में 16 मरीज इलाज करवा रहे हैं।

पहली बार चपेट में आया 15 साल का किशोर

अहमदाबाद में कोरोना से उबरे 15 साल के किशोर में म्यूकर मायकोसिस का संक्रमण मिला है। 4 घंटे चले ऑपरेशन के बाद किशोर संक्रमण मुक्त हो गया। डॉ. अभिषेक बंसल ने बताया कि राज्य में किसी किशोर में म्यूकर मायकोसिस का यह पहला केस है। ऑपरेशन से उसके साइनस के दाईं ओर और तालू, साइड के दांत निकालने पड़े।

बीमारी बढ़ते ही कालाबाजारी शुरू

गुजरात में ब्लैक फंगस के सबसे ज्यादा मरीज मिलने के बाद से इसके इलाज में इस्तेमाल होने वाले इंजेक्शन एम्फोटेरिसिन-बी पहले 2900 से 3300 रुपये तक बिक रहा था। मांग बढ़ने पर कंपनियों ने एमआरपी बढ़ा दी है। अब सरकार को प्रति इंजेक्शन 4563 से 5950 रुपये के बीच देना पड़ेगा। अब प्रति इंजेक्शन पर 2000 रुपये ज्यादा देने होंगे।

किसे होता है ब्लैक फंगस

एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने बताया कि यदि कोई लंबे समय से स्टेरॉयड ले रहा है, तो डायबिटीज जैसी समस्या आ सकती है। ऐसे में फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में म्यूकर मायकोसिस यानी ब्लैक फंगस होना सामान्य है। एस्परगिलोसिस संक्रमण भी हो सकते हैं। स्टेरॉयड लेते हैं तो ब्लड शुगर चेक करते रहें।

राज्यों में दिए एम्फोटेरिसिन-बी इंजेक्शन:

रसायन और उर्वरक मंत्री सदानंद गौड़ा ने प्रभावित राज्यों को आवंटित शीशियों की संख्या के विवरण के साथ ट्वीट किया, "विभिन्न राज्यों में ब्लैक फंगस के मामलों की बढ़ती संख्या की विस्तृत समीक्षा के बाद आज सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को एम्फोटेरिसिन-बी की कुल 23,680 अतिरिक्त शीशियां आवंटित की गई हैं। यह आवंटन रोगियों की कुल संख्या के आधार पर किया गया है। देश भर में अभी ब्लैक फंगस के लगभग 8,848 मरीज हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें