मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:03 · नई दिल्ली संस्करण

ब्रह्माकुमारीज के महासचिव राजयोगी बीके निर्वेर का देहावसान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

सिरोही। ब्रह्माकुमारीज संस्थान के महासचिव राजयोगी बीके निर्वेर का देहावसान हो गया है। वे कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। अहमदाबाद के अपोलो अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। 19 सितम्बर की रात्रि साढे ग्यारह बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वे 86 साल के थे।निर्वेर 55 सालों से संस्थान में समर्पित होकर अपनी सेवायें दे रहे थे। उनके पार्थिव शरीर को संस्थान के अन्तरराष्ट्रीय मुख्यालय आबू रोड स्थित शांतिवन लाया गया है। यहां कान्फ्रेस हाॅल में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। उनके देहावसान पर आबू रोड पिण्डवाड़ा विधायक समाराम गरासिया ने शोक प्रकट करते हुए आध्यात्मिक पुरुष बताया है। ब्रह्माकुमारीज संस्थान पांडव भवन, ज्ञान सरोवर तथा ग्लोबल अस्पताल के वैकुंठी यात्रा निकाल कर आमथला स्थित मुक्तिधाम में रविवार को दस बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके देहवसान का समाचार सुनकर देश विदेश के लोगों के आने का सिलसिला प्रारम्भ हो गया है। लोग कतार बद्ध होकर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें