मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:55 · नई दिल्ली संस्करण

बीजेपी का बड़ा ऐलान- केरल में 'मेट्रोमैन' ई श्रीधरन होंगे मुख्यमंत्री उम्मीदवार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

बीजेपी का बड़ा ऐलान- केरल में 'मेट्रोमैन' ई श्रीधरन होंगे मुख्यमंत्री उम्मीदवार

पश्चिम बंगाल और असम के अलावा केरल भी उन 5 राज्यों और केंद्र शासितप्रदेशों में शामिल हैं जहां विधानसभा चुनाव होने हैं. इस बीच केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा है कि 'मेट्रो मैन' ई श्रीधरन केरल में भारतीय जनतापार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे.इससे पहले बीजेपी केरल में ई. श्रीधरन को अपना मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाने की बात कह चुकी है. मुरलीधरन से पहले केरल बीजेपी के अध्यक्ष के. सुरेंद्रन ने कहा था कि उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व से अपील की है कि ई. श्रीधरन को पार्टी का मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित कर दिया जाए. अब केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन ने ऐलान कर दिया कि ई श्रीधरन केरल में भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे.पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के. सुरेंद्रन ने आज गुरुवार को एक कार्यक्रम में कहा कि केरल में एलडीएफ और यूडीएफ दोनों का ही पुल टूट रहा है. जबकि श्रीधरन ने कई पुलों को बिना किसी भ्रष्टाचार के बनाया, ऐसे में हमने पार्टी से अपील की है कि श्रीधरन को ही मुख्यमंत्री उम्मीदवार बना दिया जाए. मेट्रो मैन के नाम से मशहूर ई. श्रीधरन ने कुछ दिन पहले ही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ज्वाइन की थी. दिल्ली मेट्रो जैसे सपने को सच करने वाले श्रीधरन ने देश के कई शहरों में मेट्रो प्रोजेक्ट्स में मदद की है. अब उन्होंने मुख्य राजनीति का रुख किया है.

बीजेपी केरल में काफी समय से अपनी पकड़ को मजबूत करने कोशिश में लगी है. यही कारण है कि अब ई. श्रीधरन जैसे बड़े नाम के साथ बीजेपी अपनी कोशिशों को आगे बढ़ाना चाहती है.अभी केरल में लेफ्ट की सरकार है, जबकि कांग्रेस का गठबंधन मुख्य विपक्ष के तौर पर रहा है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी केरल में लगातार प्रचार कर रहे हैं, वोवहां से सांसद भी हैं. बीजेपी की ओर से केरल में लगातार परिवर्तन यात्रा भी चलाई जा रही है.

केरल में इस बार एक ही चरण में वोट डाले जाएंगे. 6 अप्रैल को सभी 140 सीटों पर मतदान होगा. जबकि मतगणना 2 मई को होगी.

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें