मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:33 · नई दिल्ली संस्करण

भोपालः केन्द्रीय जेल के सामने भाजपा युवा मोर्चा नेता की चाकू मारकर हत्या, परिजनों ने लगाया जाम

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

भोपाल,। राजधानी भोपाल में केन्द्रीय जेल के सामने भाजपा युवा

मोर्चा के नेता की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना शुक्रवार शाम 6 बजे की

है। शनिवार को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों ने लिंक रोड नंबर दो पर शव रखकर

जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाइश

देकर जाम खुलवाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक भारतीय

जनता युवा मोर्चा का मंडल उपाध्यक्ष था।

एडिशनल

डीसीपी जोन-4 मलकीत सिंह ने बताया कि सतीश खरे नामक एक बदमाश को हत्या के

मामले में जेल हो चुकी है। वह पिछले एक महीने से पेरोल पर था। शुक्रवार को

पेरोल खत्म होने पर विकास वर्मा अपने दोस्त ईशु खरे के साथ सतीश खरे को जेल

छोड़ने गया था। रास्ते में पंचशील नगर निवासी सुरेंद्र कुशवाहा (27) भी मिल

गया। सतीश खरे को जेल छोड़ने के बाद तीनों जेल कैम्पस से बाहर निकले, तभी

सांची पार्लर के पास संदेश नरवारे, आकाश भदौरिया, छोटा चेतन उर्फ फैजल और

दीपांशु सेन ने चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान दोनों गुटों के बीच

चाकूबाजी हुई। सुरेंद्र की जांघ में चाकू लगा, जबकि विकास वर्मा के हाथ में

चाकू लगा। दोनों घायलों‎ को सबसे पहले श्रद्धा अस्पताल ले ‎जाया गया। इतने

में सुरेंद्र की हालत गंभीर ‎होने पर उसे एम्स ले जाया‎ गया, जहां

डॉक्टरों ने सुरेन्द्र कुशवाहा को मृत घोषित‎ कर दिया।

मृतक

सुरेन्द्र कुशवाहा भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष था और वह परिवार में इकलौता

बेटा और अकेला कमाने वाले था। उनसे छोटी एक बहन है और पिता का 10 साल पहले

निधन हो चुका है। परिजन कहना है कि हत्या के मामले में तंजील और भूरा हड्डी

को भी नामजद किया जाए। रात में पुलिस को यह नाम दिए थे। पुलिस ने देर रात

चार आरोपियों पर केस दर्ज किया है, लेकिन एफआईआर में ये दो नाम नहीं हैं।

इसी से आक्रोशित परिजनों ने शनिवार को दोपहर में शव सड़क पर रखकर जाम लगा

दिया। इस दौरान लोगों ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना

मिलने पर एसीपी चंद्र शेखर पांडे मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाइश दी।

इसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें