मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:42 · नई दिल्ली संस्करण

वीर बाल दिवस पर भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने गुरुद्वारा बंगला साहिब में टेका मत्था

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
वीर बाल दिवस पर भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने गुरुद्वारा बंगला साहिब में टेका मत्था

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने वीर बाल दिवस के मौके पर शुक्रवार को गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में मत्था टेका। उनके साथ दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा मौजूद रहे।

दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में मत्था टेका है।

पूरे देश में 10वें पातशाह गुरु गोबिंद सिंह जी के महान शहजादों (चार पुत्रों) को समर्पित 'वीर बल दिवस' मनाया जा रहा है। ऐसे में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन भी गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में नतमस्तक होने और अपने भाव यहां समर्पित करने आए।

मनजिंदर सिंह सिरसा ने यह भी जानकारी दी कि दिल्ली सरकार शुक्रवार को जगह-जगह साहिबजादों को समर्पित समागम का आयोजन करेगी।

इसी बीच, दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मजिंदर सिंह सिरसा ने राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण की स्थिति पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कहा कि दिल्ली का मौसम आने वाले समय में फिर खराब होगा, क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ का असर दिल्ली में शनिवार के बाद फिर दिखाई देगा।

मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि मौसम विभाग के अनुसार धुंध बहुत आने की आशंका है। पिछले सालों के आंकड़ों के अनुसार भी दिल्ली का मौसम खराब होने की आशंका है। उन्होंने कहा, "मैं दिल्ली के लोगों से आग्रह करूंगा कि चाहें ग्रैप-4 हटा दिया गया हो, लेकिन कई चीजों पर हम सभी को मिलकर काम करना होगा।

वहीं, दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज, संजीव झा और आदिल अहमद खान के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में दर्ज एफआईआर के मुद्दे पर जवाब दिया। उन्होंने कहा, "किसी भी धर्म के प्रतीक चिन्हों का यदि आप मजाक उड़ाते हैं, धार्मिक उन्माद बढ़ाने की कोशिश करते हैं तो आपको उसका परिणाम भी भुगतना होगा।"

उन्होंने कहा कि राजनीति से जुड़े सभी लोगों को एक मर्यादा का पालन करना होता है। इन नेताओं के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। आगे कानून अपना काम करेगा, लेकिन मुझे लगता है कि ऐसी बचकानी चीजों से बचा जाना चाहिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें