मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार का अगला मुख्यमंत्री वही होगा, जिसे नीतीश कुमार का आशीर्वाद प्राप्त होगा : जमा खान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बिहार का अगला मुख्यमंत्री वही होगा, जिसे नीतीश कुमार का आशीर्वाद प्राप्त होगा : जमा खान

पटना। बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। सत्ता के समीकरणों के बीच लगातार बैठकों और चर्चाओं का दौर जारी है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता ललन सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से करीब एक घंटे तक बैठक की।

बैठक के बाद ललन सिंह वहां से निकलकर जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा के आवास पहुंचे। संजय झा के आवास पर हुई अहम बैठक में जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाह भी शामिल हुए। पार्टी सूत्रों के अनुसार, बैठक में नई सरकार के गठन और संभावित मंत्रिमंडल की सूची को लेकर गहन मंथन हुआ।

इस बीच, बिहार सरकार के मंत्री जमा खान ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री वही होगा, जिसे नीतीश कुमार का आशीर्वाद प्राप्त होगा। उनके इस बयान ने सियासी हलकों में चर्चाओं को और तेज कर दिया है।

वहीं, निशांत कुमार के मंत्रिमंडल में शामिल होने की संभावनाओं पर पूछे गए सवाल पर जमा खान ने कहा कि वे बड़े नेता हैं और सभी चाहते हैं कि वे सरकार का हिस्सा बनें। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मंत्रिमंडल में किसे जगह मिलेगी, इसका अंतिम निर्णय नीतीश कुमार ही करेंगे।

जामकारों का कहना है कि बिहार में संभावित सत्ता परिवर्तन से पहले नेताओं के लगातार आ रहे बयानों और बैठकों ने सियासी सरगर्मी को और बढ़ा दिया है। आने वाले दिनों में सरकार गठन को लेकर तस्वीर और साफ होने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें