मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:33 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा की महिला नेता से दुर्व्यवहार का आरोप, पार्टी के ही शक्ति प्रमुख पर निशाना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भाजपा की महिला नेता से दुर्व्यवहार का आरोप, पार्टी के ही शक्ति प्रमुख पर निशाना

पश्चिम बर्दवान, 26 जून (हि. स.)। भाजपा की एक महिला नेता के साथ कथित दुर्व्यवहार के आरोप को लेकर गुरुवार रात करीब 11 बजे दुर्गापुर के कोकओवन थाना क्षेत्र अंतर्गत बीरभानपुर इलाके में तनाव फैल गया। आरोप भाजपा के ही शक्ति प्रमुख निमाई तंतुबाय पर लगाया गया है। घटना को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।बीरभानपुर क्षेत्र की भाजपा की सक्रिय नेता मालती बाउरी ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार की विभिन्न सामाजिक योजनाओं के फॉर्म भरवाने को लेकर विवाद शुरू हुआ। उनका दावा है कि निमाई तंतुबाय सरकारी योजनाओं के फॉर्म को लेकर आम लोगों को भ्रमित कर रहे हैं, जिससे पार्टी की छवि प्रभावित हो रही है। इसी का विरोध करने पर उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया।मालती बाउरी ने यह भी आरोप लगाया कि दुर्गापुर पश्चिम विधानसभा के 3-नंबर मंडल अध्यक्ष तेजनारायण मंडल के करीबी होने का फायदा उठाकर निमाई तंतुबाय लंबे समय से पुराने भाजपा कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज कर रहे हैं।घटना के विरोध में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता कोकओवन थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।हालांकि भाजपा के दुर्गापुर पश्चिम विधानसभा के 3 नंबर मंडल अध्यक्ष तेजनारायण मंडल ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया। उनका कहना है कि यह भाजपा का कोई गुटीय विवाद नहीं है, बल्कि तृणमूल कांग्रेस सुनियोजित तरीके से ऐसी स्थिति पैदा करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने दावा किया कि इस तरह की राजनीति को जनता का समर्थन नहीं मिलेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें