मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

आतंकी हमले में घायल भाजपा कार्यकर्ता की अस्पताल में मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बडगाम। बडगाम जिले के ओमपोरा इलाके के भाजपा कार्यकर्ता की सोमवार सुबह अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बडगाम जिले के ओमपोरा इलाके में आतंकियों ने रविवार सुबह भाजपा कार्यकर्ता अब्दुल हमीद नजार पर गोली चलाई थी। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हमीद को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। सोमवार को उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

रविवार सुबह नजार सैर करने निकले थे। इस दौरान वह अकेले ही सैर करते ओमपोरा रेलवे स्टेशन के निकट चले गए। उस समय क्षेत्र में आवाजाही भी कम थी। अकेला देख उनपर आतंकियों ने हमला कर दिया। नजार को काफी समय से आतंकी धमकियां मिल रही थीं। वहीं सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की धर-पकड़ के लिए रविवार को चलाया गया। तलाशी अभियान सोमवार को भी जारी रखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी था।

उल्लेखनीय है कि अभी तक किसी आतंकी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन वारदात में आतंकी संगठन द रेसिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) या अल बदर मुजाहीदीन का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें