मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

लोस चुनाव : सबसे बड़ी जीत की इबारत लिखेगी भाजपा, दिल्ली में बनाएगी रणनीति

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का राष्ट्रीय अधिवेशन दिल्ली में होने जा रहा है। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले होने वाला अब तक का यह सबसे बड़ा अधिवेशन होगा। इसमें लोकसभा चुनाव में रिकॉर्ड जीत के लिए कार्यकर्ता और पदाधिकारी हुंकार भरेंगे।दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में भाजपा का यह राष्ट्रीय अधिवेशन 17 फरवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के भाषण से शुरू होगा और 18 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीत के मंत्र वाले भाषण से समापन होगा। पहली बार राष्ट्रीय अधिवेशन में देशभर के पदाधिकारी के साथ ही जनप्रतिनिधि भी जुटेंगे।राजनीतिक विश्लेषक डॉ.दिलीप चन्द्र अग्निहोत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत भाजपा अपने सभी मोर्चों की धार पैनी करना चाहती है। यही वजह है कि पार्टी ने लोकसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित करने जा रही है। माना जा रहा है कि इस अधिवेशन से प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव की भाजपा की सबसे बड़ी जीत की इबारत लिखी जाएगी। स्वर्णाक्षरों से प्रभु रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह हो या धारा 370 हटाना या उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता जैसे ज्वलंत मुद्दों को प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जिस तरह से भाजपा सरकार ने धरातल पर लाने का काम किया है उससे देश की बहुसंख्यक आबादी काफी पॉजीटिव मानी जा रही है, इसलिए इस अधिवेशन की शुरूआत में जहां भाजपा अध्यक्ष श्री नड्डा इन मुद्दों पर कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम करेंगे। वहीं,प्रधानमंत्री मोदी कार्यकर्ताओं में जोश के साथ होश में जमीनी स्तर पर पार्टी उम्मीदवारों के लिए काम करने की प्रेरणा भरने का काम करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें