मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:13 · नई दिल्ली संस्करण

चांदनी चौक सहित दिल्ली की सभी सातों सीट जीतेगी भाजपा: खंडेलवाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। चांदनी चौक लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी

(भाजपा) के उम्मीदवार प्रवीण खंडेलवाल ने शनिवार सुबह अपने परिवार के साथ

वोट डाला। मतदान के बाद खंडेलवाल ने कहा भाजपा राजधानी दिल्ली की सभी सातों

सीट भारी मतों से जीतेगी।

प्रवीण खंडेलवाल ने मतदान के

बाद हिन्दुस्थान समाचार से कहा कि चांदनी चौक सहित राजधानी नई दिल्ली की

सभी सातों सीट फिर भाजपा जीतेगी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व

में तीसरी बार केंद्र में एनडीए की सरकार बनेगी। खंडेलवाल ने सुबह 7 बजे

गली बेरी वाली, कूचा पति राम, सीताराम बाजार स्थित एमसी प्राइमरी स्कूल,

बूथ संख्या 849/850, नियर चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के बूथ पर अपनी पत्नी

के साथ मतदान किया।

खंडेलवाल ने कहा कि मैंने अपने

परिवार के साथ विकसित भारत के लिए वोट किया है। उन्होंने क्षेत्र के सभी

भाई-बहनों और युवा मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की है।

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव के छठे चरण में एक केंद्र शासित प्रदेश समेत

आठ राज्यों की 58 सीटों पर मतदान हो रहा है। इनमें दिल्ली की सभी सात और

हरियाणा की सभी 10 सीटों के अलावा आठ राज्यों में मतदान हो रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें