मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

‘बंगाल में भाजपा को मिलेगा बहुमत’, दिलीप घोष का बड़ा दावा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
‘बंगाल में भाजपा को मिलेगा बहुमत’, दिलीप घोष का बड़ा दावा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण में मतदान जारी है। इसी बीच, भाजपा पश्चिम बंगाल में अपनी जीत का दावा कर रही है। पार्टी नेता दिलीप घोष ने कहा कि बंगाल में बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी।

भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी। देश में चल रही विकास यात्रा में भाजपा बंगाल को भी जोड़ने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि बंगाल में वर्तमान में कानून व्यवस्था, उद्योग और स्वास्थ्य सुविधाएं बेहद खराब हैं।

उन्होंने कहा, "खड़गपुर में कानून-व्यवस्था एक बड़ा मुद्दा है। यहां लंबे समय से गुंडा राज और माफिया राज चल रहा है। मैंने इसके खिलाफ लड़ाई की।" उन्होंने यह भी कहा कि खड़गपुर में प्रदूषण भी एक बड़ी समस्या है। उद्योगों के कारण यहां बहुत ज्यादा प्रदूषण है। लोग परेशान हैं और इस शहर को छोड़कर लोग जा रहे हैं।

यूसीसी को लेकर दिलीप घोष ने कहा, "जितना भी विषय था, पिछले 10 साल में सभी मुद्दों का पीएम मोदी ने समाधान किया है। बाकी विषयों का भी जल्द समाधान हो जाएगा। अभी पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनानी है, जिसके बाद राज्य को विकास की राह पर लाना है।

वहीं, राज्यसभा सांसद हर्ष वर्धन श्रृंगला ने दार्जिलिंग के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद कहा, "मैं उत्तरी बंगाल के अपने सभी भाइयों और बहनों से निवेदन करता हूं कि वे जल्द से जल्द अपना वोट डालें, ताकि विकास, विकास और सुरक्षा के लिए और पूरे बंगाल में एक अच्छे बदलाव के लिए वोट पड़े।"

भाजपा की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष एन. रामचंद्र राव ने टीएमसी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "पश्चिम बंगाल में आज पहले चरण का मतदान हो रहा है।

हमें उम्मीद है कि भारत निर्वाचन आयोग यह सुनिश्चित करेगा कि लोग बड़ी संख्या में बाहर निकलें और बिना किसी डर के मतदान करें। चूंकि टीएमसी पर पहले मतदाताओं को धमकाने का आरोप लगा है, इसलिए ऐसी हरकतों का मतदान के तरीके या प्रक्रिया पर कोई असर नहीं पड़ना चाहिए।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें