मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:34 · नई दिल्ली संस्करण

लोकसभा चुनाव में भाजपा तेलंगाना की सभी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी: जी किशन रेड्डी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और तेलंगाना भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) अध्यक्ष जी. किशन रेड्डी ने कहा कि पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में तेलंगाना की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। गुरुवार को जी किशन रेड्डी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि साल 2019 में भाजपा ने तेलंगाना 16 में से 4 सीटें जीती थीं। इस साल लोकसभा चुनाव में दोहरे अंक में सीटें जीतेंगे।

उन्होंने कहा कि लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दोबारा देखना चाहते हैं। तेलंगाना में कांग्रेस अपने वादे पूरे करने में नाकाम रही है। देशभर में चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस राहुल गांधी के निर्देश पर तेलंगाना में कारोबारियों और ठेकेदारों को बुलाकर फंड इकट्ठा कर रही है।

जी किशन रेड्डी ने कहा कि भाजपा और मोदी सरकार दक्षिण के लिए समर्पित होकर काम कर रही है। हमारे प्रधानमंत्री ने किसी भी अन्य प्रधानमंत्री की तुलना में तमिल और दक्षिण के बारे में सबसे अधिक बात की है। विपक्ष केवल अपनी वोट बैंक की राजनीति से देश को विभाजित करने की कोशिश कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें