मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:36 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा का वक़्फ़ सुधार जनजागरण अभियान, गरीब मुसलमानों को किया जा रहा है जागरूक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भाजपा का वक़्फ़ सुधार जनजागरण अभियान, गरीब मुसलमानों को किया जा रहा है जागरूक

कटिहार। भाजपा जिला कार्यालय में गुरुवार को वक़्फ़ सुधार जन जागरण अभियान समिति की संयुक्त बैठक की आयोजित की गई। जिसमें विधानसभा प्रभारी एवं विधानसभा संयोजक मुख्य रूप से शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि इस कानून को लेकर बिहार प्रदेश द्वारा बिहार के सभी जिलों में वक़्फ़ सुधार जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य वक़्फ़ कानून के बारे में लोगों को जागरूक करना और इसके फायदों को बताना है। राय ने कहा कि एनडीए सरकार द्वारा वक़्फ़ संसोधन कानून लाया गया है, लेकिन विपक्षी दलों द्वारा अलग-अलग भ्रांतियां फैलाने का प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि जिला में इस कानून के बारे में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें गरीब मुसलमानों को वक़्फ़ कानून की अच्छाई और फायदे बताने का कार्य किया जाएगा। इस अभियान के लिए जिला महामंत्री सौरभ मालाकार को जिला संयोजक बनाया गया है, जबकि दिलीप वर्मा, शांति जायसवाल और शईद अनवर को सह संयोजक बनाया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें