मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:42 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा लोकतंत्र की जननी बिहार से ही लोकतंत्रिक व्यवस्था समाप्त करना चाहती हैं : तेजस्वी यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पटना। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को यहां वोटर अधिकार यात्रा के समापन के मौके पर पटना के डाक बंगला चौराहे पर लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव आयोग के साथ मिलकर वोट की चोरी करना चाहती है। उन्होंने कहा कि बिहार लोकतंत्र की जननी है, लेकिन भाजपा यहां से ही लोकतंत्र समाप्त करना चाहती है। बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने एनडीए की डबल इंजन की सरकार होने के दावे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार में एक इंजन अपराध में लगा और दूसरा इंजन भ्रष्टाचार में। बड़ी चालाकी से फर्जी वोट भी जोड़े जा रहे हैं।

लोगों का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि यहां बिहार में गड़बड़ी करने वालों को मुंहतोड़ जवाब देना है। तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निशाने पर लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने इतनी बार पलटी मारी है कि उनका दिमाग चकरा गया है। अब वे अचेत अवस्था में चले गए हैं। राजद के नेता ने जोर देकर कहा कि बिहार में अपराध बढ़ गया है। इस सरकार को हमें उखाड़ कर फेंकने का काम करना है।

मुख्यमंत्री नीतीश को नैतिक भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह बताते हुए उन्होंने कहा कि यहां के इंजीनियर के घर से 100 करोड़ रुपए पकड़ा जा रहा है। उन्होंने नीतीश सरकार को नकलची सरकार बताया। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने जो कहा है, यह नकलची सरकार वही कर रही है। हमने बोला पेंशन बढ़ाएंगे तो सरकार कहती है कि हम पेंशन बढ़ाएंगे। हमने कहा फ्री में बिजली देंगे तो यह सरकार कहती है कि हम भी फ्री में बिजली देंगे।

उन्होंने कहा कि यह सरकार हमारी नकल कर सकती है, लेकिन विजन नहीं ला सकती है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि बिहार को डुप्लीकेट नहीं, ओरिजिनल सीएम की जरूरत है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें