मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:33 · नई दिल्ली संस्करण

टीवीके-सीपीएम विवाद पर भाजपा का तंज, पूनावाला बोले- सत्ता और कुर्सी की राजनीति कर रहे दल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
टीवीके-सीपीएम विवाद पर भाजपा का तंज, पूनावाला बोले- सत्ता और कुर्सी की राजनीति कर रहे दल

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तमिलनाडु में सत्तारूढ़ दल टीवीके को सहयोगी दल सीपीएम की चेतावनी पर प्रतिक्रिया दी है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि टीवीके, कांग्रेस और वामपंथियों के बीच का यह गठबंधन किसी मिशन या विजन पर आधारित नहीं है। यह गठबंधन सिर्फ पद की लालसा, भ्रष्टाचार, कमीशन और अपनी-अपनी कुर्सियों को बचाने की महत्वाकांक्षा से प्रेरित है।

तमिलनाडु में सरकार गठन के लगभग दो हफ्ते बाद टीवीके और बाहर से समर्थन कर रही सीपीएम के बीच तनातनी हुई है। एआईएडीएमके के बागी नेताओं को साथ लेने पर सीपीएम ने टीवीके को अपना समर्थन वापस लेने की चेतावनी दी है।

इस पर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "वामपंथी पार्टियों ने टीवीके को धमकी दी है कि अगर आप एआईएडीएमके के लोगों को अपने साथ लेते हैं, तो हम आपका समर्थन नहीं करेंगे। टीवीके, कांग्रेस और वामपंथियों के बीच का यह गठबंधन किसी मिशन या विजन पर आधारित नहीं है।

यह गठबंधन सिर्फ पद की लालसा, भ्रष्टाचार, कमीशन और अपनी-अपनी कुर्सियों को बचाने की महत्वाकांक्षा से प्रेरित है।"

उन्होंने आगे कहा, "जैसे ही कांग्रेस और वामपंथियों को यह एहसास हुआ कि टीवीके की सरकार में और भी लोग शामिल हो सकते हैं। उन्होंने जोसेफ को अल्टीमेटम दे दिया कि अगर आप उन्हें शामिल करते हैं, तो हम गठबंधन छोड़ देंगे। इससे जोसेफ विजय को भी पता चलेगा कि कांग्रेस और लेफ्ट के साथ गठबंधन करने पर कितनी कीमत चुकानी पड़ती है।"

इसी बीच, शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की कर्नाटक में सत्ता के संतुलन को लेकर सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार संग बैठक पर प्रतिक्रिया दी।

पूनावाला ने कहा, "अभी केरल में कांग्रेस का 'टुकड़ा-टुकड़ा' अभियान खत्म हुआ है। 11 दिन के बाद सतीशन को मुस्लिम लीग के दबाव में मुख्यमंत्री बनाया। अब कर्नाटक कांग्रेस 'टुकड़ा-टुकड़ा' मोड़ में है।"

भाजपा प्रवक्ता ने कहा, "हर जगह चलन 'कांग्रेस बनाम कांग्रेस' है। ढाई-तीन साल से कर्नाटक में 'सिद्धारमैया बनाम डीके शिवकुमार' की लड़ाई चल रही है। इसमें कुछ दिन पहले परमेश्वर और खड़गे का भी नाम आया।

हिमाचल में भी 'सुक्खू बनाम प्रतिभा' की लड़ाई देखी गई। इसी तरह राजस्थान में 'गहलोत बनाम पायलट' है। इससे साफ है कि कांग्रेस के लोग सिर्फ सत्ता की लड़ाई लड़ते हैं। इनको जनता से कोई मतलब नहीं है। कर्नाटक की जनता त्रस्त है, लेकिन कांग्रेस की चिंता केवल सत्ता है।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें