मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:29 · नई दिल्ली संस्करण

उपराष्ट्रपति का मजाक बनाने पर भाजपा ने निकाला आक्रोश मार्च

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रामगढ़,

21 दिसंबर। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की नकल उतारने और मजाक

बनाने के मुद्दे को भाजपा ने काफी गंभीरता से लिया है। इस मुद्दे पर विरोध

प्रकट करते हुए भाजपा नेताओं ने गुरुवार को रामगढ़ समाहरणालय के समक्ष

आक्रोश मार्च निकाला। इस दौरान भाजपा नेताओं ने झारखंड विधानसभा से तीन

भाजपा विधायकों को निलंबित करने के मामले पर भी विरोध प्रकट किया है।

इस

दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का तृणमूल

कांग्रेस और कांग्रेस द्वारा नकल उतारा जाना काफी निंदनीय है।भाजपा के

प्रदेश प्रवक्ता अविनेश कुमार ने कहा कि अपने आचरण के कारण कांग्रेस पूरे

देश से समाप्त होने के कगार पर पहुंच गई है। उपराष्ट्रपति का नकल उतारना एक

संवैधानिक पद का अपमान है। पूरे देश की जनता में इसको लेकर आक्रोश व्याप्त

है। प्रदर्शन के बाद भाजपा ने जिला प्रशासन को मांग पत्र सौंपा।

पूर्व

20 सूत्री अध्यक्ष राकेश प्रसाद ने कहा देश के उप राष्ट्रपति का अपमान

कहीं से बर्दास्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि पूरा देश इस मुद्दे पर

कांग्रेस की आलोचना कर रहा है। जिस संवैधानिक पद की गरिमा को इन लोगों ने

तार-तार किया है उसका सबक उन्हें चुनाव में मिल जाएगा। इसके अलावा भाजपा ने

झारखंड विधानसभा से निलंबित किए गए तीन भाजपा विधायकों पर भी कड़ी आलोचना

की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें