मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा का आम आदमी पार्टी पर निशाना, कहा- अरविंद केजरीवाल का राजनीतिक वजन घटा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के वजन

में कमी को लेकर राजनीतिक घमासन मच गया है। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया

है कि अरविंद केजरीवाल का जेल में रहते हुए आठ किलो वजन कम हो गया है।आम

आदमी पार्टी पर पलटवार करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने इन आरोपों को

बेबुनियाद बताया है। भाजपा ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद

केजरीवाल का राजनीतिक वजन घट गया है। इसलिए अब वे विक्टिम कार्ड खेल रहे

हैं।

सोमवार को भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आम आदमी पार्टी पर

निशाना साधते हुए कहा कि मीडिया के दस्तावेजों से तथ्य सामने आया है कि

अप्रैल में जेल जाने की अवधि और चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम राहत के बीच

अरविंद केजरीवाल का वजन बढ़ गया था। जेल प्रशासन के अनुसार भी उनका कहीं से

भी 8-8.5 किलो वजन कम नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि मामूली वजन कम होने का

कारण यह है कि अरविंद केजरीवाल ने जेल में खाना खाना बंद कर दिया है ताकि

उनका वजन घटे और बीमारी का बहाना बनाया जा सके और पीड़ित होने का कार्ड

खेला जा सके। उन्होंने कहा कि तिहाड़ जेल तो दिल्ली सरकार के अंतर्गत आता

है।

शहजाद पूनावाला ने कहा कि आम आदमी पार्टी का मतलब ही और अधिक

प्रोपेगेंडा है। यह पार्टी सिर्फ प्रोपेगेंडा फैलाने की कोशिश कर रही है।

विक्टिम कार्ड खेलने की उनकी पुरानी आदत है। लेकिन देश की जनता उनका यह खेल

समझ चुकी है। वह इस बार इनके झूठ में नहीं फंसेगी।

भाजपा दिल्ली

प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जब भी

अरविंद केजरीवाल की कोर्ट में पेशी की तारीख आती है, तो आम आदमी पार्टी का

पूरा ईको-सिस्टम तरह-तरह की खबरें फैलाना शुरू कर देता है। साफ है अरविंद

केजरीवाल का राजनीतिक वजन कम हो गया है। एम्स का एक पैनल डॉक्टर केजरीवाल

के स्वास्थ्य का ध्यान रख रहे हैं।लोगों की सहानुभूति हासिल करने के लिए

उन्होंने जानबूझकर कम आहार लेना शुरू कर दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें