मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:20 · नई दिल्ली संस्करण

इंडिया ब्लॉक पर भाजपा का तंज, कांग्रेस और राहुल गांधी के नेतृत्व पर उठाए सवाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
इंडिया ब्लॉक पर भाजपा का तंज, कांग्रेस और राहुल गांधी के नेतृत्व पर उठाए सवाल

हैदराबाद। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में भाजपा नेताओं ने इंडिया ब्लॉक, कांग्रेस पार्टी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर तीखे बयान दिए। भाजपा नेताओं का दावा है कि विपक्षी गठबंधन के भीतर मतभेद लगातार बढ़ रहे हैं और इसके कारण इंडिया ब्लॉक कमजोर पड़ता दिखाई दे रहा है।

तेलंगाना भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र राव ने आईएएनएस से कहा कि इंडिया ब्लॉक अब टूटने की कगार पर पहुंच चुका है। उन्होंने दावा किया कि डीएमके भी अब कांग्रेस से दूरी बनाती नजर आ रही है। डीएमके के भीतर मौजूद मतभेदों के लिए भी कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि विपक्षी दल खुद यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि उन्हें किसके खिलाफ और किन मुद्दों पर लड़ाई लड़नी है।

यही वजह है कि वे सरकार से मुकाबला करने के बजाय आपस में ही संघर्ष कर रहे हैं।

वहीं, भाजपा नेता टीआर श्रीनिवास ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की सबसे बड़ी समस्या उसका नेतृत्व है।

उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस 99 चुनाव हार चुकी है और जल्द ही हार का आंकड़ा 100 तक पहुंच सकता है।

टीआर श्रीनिवास ने कहा कि राहुल गांधी के बयानों में निरंतरता और स्पष्टता की कमी दिखाई देती है। राहुल गांधी सुबह, दोपहर, शाम और रात में अलग-अलग तरह की बातें करते हैं, जिनमें तार्किक आधार नजर नहीं आता। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी का मुख्य उद्देश्य केवल प्रधानमंत्री मोदी का विरोध करना रह गया है।

टीआर श्रीनिवास ने प्रधानमंत्री की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों में 'डबल इंजन सरकार' के मॉडल को सफल साबित किया है। जिन राज्यों में केंद्र और राज्य में एक ही विचारधारा की सरकारें हैं, वहां विकास कार्यों को गति मिली है और जनता को इसका लाभ भी मिला है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें