मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की तैयारी पूर्ण, लखनऊ में लगी बड़ी-बड़ी होर्डिंग

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

लखनऊ,। लखनऊ के आशियाना स्थित डा.राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि

विश्वविद्यालय के अम्बेडकर सभागार में रविवार को होने वाली भारतीय जनता

पार्टी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका

है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह व प्रदेश महामंत्री

संगठन धर्मपाल ने लोहिया विधि विश्वविद्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों के

साथ बैठक कर प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के एजेंडे व अन्य विषयों पर चर्चा

कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। लखनऊ के भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को

प्रात: 09 बजे बैठक स्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है। कार्यकर्ताओं

के स्वागत व पंजीकरण का जिम्मा लखनऊ महानगर के कार्यकर्ताओं को सौंपा गया

है।

जेपी नड्डा करेंगे उद्घाटन

प्रदेश कार्यसमिति का

उदघाटन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा करेंगे। बैठक में

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य,प्रदेश

अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी व प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सहित अन्य

प्रमुख नेताओं का उद्बोधन होगा। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में उत्तर

प्रदेश से बने सभी केन्द्रीय मंत्री मौजूद रहेंगे। बैठक में केंद्रीय

मंत्रियों का स्वागत सम्मान भी किया जायेगा। कई केन्द्रीय मंत्री व भाजपा

के नेता राजधानी लखनऊ पहुंच चुके हैं।

भाजपा के प्रदेश सह मीडिया

प्रभारी हिमांशु दुबे ने बताया कि प्रदेश कार्यसमिति में राज्य मंत्रिमंडल

के सदस्यों सहित पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य,

स्थायी आमंत्रित सदस्य, लोकसभा व राज्यसभा के सांसद, विधायक व एमएलसी

शामिल होंगे।

इसके अलावा क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय पदाधिकारी,

महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका/नगर पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक

प्रमुख, प्रदेश मोर्चो के अध्यक्ष व महामंत्री, क्षेत्रीय मोर्चों के

अध्यक्ष व महामंत्री, पार्टी के जिलाध्यक्ष व जिला प्रभारी, जिला

महामंत्री, सभी प्रकोष्ठों व विभागों के प्रदेश संयोजक व सहसंयोजक, सहकारी

संस्थाओं के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष सहित अन्य

प्रमुख नेताओं को आमंत्रित किया गया है।

लखनऊ भर में दिख रही तैयारी

भाजपा

प्रदेश कार्यसमिति बैठक की तैयारी पूरे लखनऊ शहर में दिख रही हैं। लखनऊ

शहर में प्रवेश करने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर बड़ी संख्या में भाजपा के

झण्डे लगाये गये हैं। वहीं सड़कों के किनारे व चौराहों पर पार्टी की

होर्डिंग लगाई गयी है। आशियाना की ओर जाने वाले सभी रास्ते भाजपा के बैनर व

होर्डिंग से पट गये हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें