मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:59 · नई दिल्ली संस्करण

कार्यकर्ता का सम्मान ही हमारी प्राथमिकता : भूपेंद्र सिंह चौधरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क5 मिनट का पठन

लखनऊ, । भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र

सिंह चौधरी ने रविवार काे प्रदेश कार्य समिति की बैठक को संबोधित करते हुए

कहा कि कार्यकर्ता का सम्मान ही हमारी प्राथमिकता है। भाजपा कार्यकर्ता

आधारित पार्टी है। पार्टी कार्यकर्ताओं के स्वाभिमान के साथ कोई समझौता

नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा उपचुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी 10

सीटों पर विजय प्राप्त करेंगे। यह चुनाव भ्रष्टाचारियों और सदाचारियों के

बीच है।

भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि भारत की आत्मा अयोध्या,

मथुरा और काशी में बसती है। यह तीनों देवस्थल उत्तर प्रदेश में ही है।

उत्तर प्रदेश देश की आत्मा व भारत की हृदयस्थली है। महाराजा लाखन पासी की

कर्म भूमि पर आज भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हो रही है। भारतीय जनता

पार्टी आमजन के सपनों को साकार करने के लिए अहर्निश सेवा में जुटी है। 500

वर्षों के बाद आज अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। यह हमारी

आस्था विरासत का सम्मान है। भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए पहले देश, फिर दल व

बाद में स्वयं का हित रहता है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार

केंद्र में भाजपा सरकार बनी है। स्थापना काल में भाजपा ने जो संकल्प लिया

था वह संकल्प आज पूर्ण हो रहे हैं। जम्मू कश्मीर लोकतांत्रिक ढंग से आगे

बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय विचार की राजनीति हमारी प्रतिबद्धता

है।

परिवारवादी लोगों ने प्रदेश को जाति के आधार पर बांटने का काम किया

समाजवादी

पार्टी पर हमला बोलते हुए भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि परिवारवादी लोगों

ने प्रदेश को जाति के आधार पर बांटने का काम किया है। हमें जनता के बीच

जाकर विपक्ष के विभाजनकारी षडयंत्रों को बेनकाब करना है और सबको गले लगाना

है। संविधान बदलने का आरोप लगाने वाली कांग्रेस पार्टी ने सर्वाधिक संविधान

में संशोधन किया है। कांग्रेस जब भी सत्ता में रही जिसने भी उसका विरोध

किया उसे समाप्त करने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया है। 13 राज्य में आज

कांग्रेस शून्य है।

राष्ट्रीय विचार की राजनीति हमारी प्रतिबद्धता

उत्तर

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में हमने पारदर्शी तरीके से सरकार

की योजनाओं का लाभ सभी वर्गों तक पहुंचाने का काम किया है। उनहोंने कहाकि

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश

नड्डा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी नई ऊँचाई को छू रही है। राष्ट्रीय

विचार की राजनीति हमारी प्रतिबद्धता है। साथ ही 'सेवा ही संगठन' की

अवधारणा को लेकर किए गए कार्यो से भाजपा का मानवीय स्वरूप जनता तक पहुंचा

है। सेवा ही संगठन का मूल मंत्र है, इसी ध्येय के साथ पार्टी सफलता के

कीर्तिमान स्थापित कर रही है।

उन्होंने कहा कि 2014, 2017, 2019,

2022 के लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव और फिर नगर निकाय चुनाव में भाजपा

कार्यकर्ताओं ने शानदार नतीजे हासिल किए और हमने प्रचंड विजय प्राप्त की।

2024 लोकसभा चुनाव का परिणाम हमारी अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं रहा, लेकिन

हमारे कार्यकर्ताओं ने परिश्रम की पराकास्ठा दिखाते हुए अपना पूरा सहयोग

दिया। जिसके कारण हमारा सौभाग्य है कि, लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री

नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनी है। ऐसा स्वतंत्र भारत की

राजनीति में छह दशक के बाद संभव हो पाया है। यह सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के

अथक प्रयास से संभव हो सका है। जिसके लिये आप धन्यवाद के पात्र हैं।

उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस जैसे परिवारवादी और जातीयवादी शक्तियों

ने अफवाह एवं भ्रम फैलाकर प्रदेश की जनता को जातीय अखाड़ों में बदलने की

कोशिश की। मुस्लिम मतदाताओं का भयादोहन करके उनका वोट लेने का कांग्रेस और

सपा ने नया तरीका तलाशा और उनको अपने एजेंडे का शिकार बनाया, जिसमें उन्हें

आंशिक सफलता मिली। इसीलिए हमारे समक्ष यह चुनौती है कि अभी से भाजपा के

प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के बीच घर-घर जाकर युद्धस्तर पर इस झूठ और अफवाह

का पर्दाफाश करें और इनके विभाजनकारी मंसूबों पर पानी फेरें। उन्होंने कहा

कि सर्वसमाज को लेकर ही निरंतर आगे जाना है। जो भूले भटके हैं उनको गले

लगाना है।

उन्होंने कहा कि अगर हम आंकड़ों की बात करें तो सपा और

कांग्रेस ने मिलकर 2024 के चुनावों में 43.05 फीसदी वोट प्राप्त किया है।

जबकि भाजपा ने अकेले 41.37 फीसदी वोट प्राप्त किया है। अगर भाजपा में हम

अपने सहयोगी दलों का वोट जोड़ दें तो सपा-कांग्रेस हमसे आज भी पीछे है।

केवल संविधान खतरे में है, खटाखट 8500 रू0 का झूठा भ्रमजाल फैलाकर सपा और

कांग्रेस ने बहुजन वोट के सहारे 1.68 फीसदी वोट अधिक हासिल किया है।

अखिलेश जी आप सावधान रहें, कांग्रेस भष्मासुर है आपको जल्दी ही ठिकाने लगा देगी : भूपेन्द्र

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि अखिलेश यादव जी, आपको

सावधान कर रहा हूं यह कांग्रेस भष्मासुर है और बहुत जल्दी आपको ठिकाने लगा

देगी। कांग्रेस की नजर आपके मुस्लिम वोट पर पड़ गई है। कांग्रेस की सोच एवं

उनकी कार्यशैली में लोकतंत्र की कोई गुंजाइश ही नहीं है। कांग्रेस का एक

इकोसिस्टम है जो हारने वालों को जीता हुआ बताकर जीतने वालों पर प्रश्न खड़े

करता है। 13 राज्यों में कांग्रेस पार्टी की सीटें शून्य हैं। कांग्रेस

पार्टी जहां भी जीती है वहां अपने वोटों से नहीं जीती, बल्कि दूसरी

पार्टियों के वोटों पर जीती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें