मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:50 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल आज सिवनी, बालाघाट एवं छिंदवाड़ा प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल आज सिवनी, बालाघाट एवं छिंदवाड़ा प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

भोपाल। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल आज गुरुवार काे सिवनी, बालाघाट एवं छिंदवाड़ा प्रवास पर रहेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खण्डेलवाल सिवनी में प्रातः 10 बजे अपेक्षित श्रेणी की बैठक एवं प्रातः 11.30 बजे कोर ग्रुप की बैठक को संबोधित करेंगे।

दोपहर 3 बजे भाजपा जिला कार्यालय बालाघाट में एसआईआर की बैठक को संबोधित करने के पश्चात कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। शाम 5 बजे श्याम बिहारी वर्मा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में स्वदेशी जागरण मंच द्वारा आयोजित ‘स्वदेशी मेला’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। प्रदेश अध्यक्ष खण्डेलवाल शाम 6.10 बजे सर्किट हाउस रोड, वार्ड नं. 22, मार्डीकर गली पहुंचकर सांसद डॉ. भारती पारधी से भेंट करने के पश्चात शाम 6.45 बजे जिला अध्यक्ष रामकिशोर कांवरे के निवास पहुंचकर उनके पिताजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। आप शाम 7.15 बजे मोती तालाब चौक रोड, विवेक ज्योति स्कूल में महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लता एलकर से भेंट करने के पश्चात शाम 7.40 बजे सिविल लाइन, ओवर ब्रिज के पास, सिवनी रोड बालाघाट में प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन से भेंट करेंगे। खण्डेलवाल रात्रि 11 बजे छिंदवाड़ा पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें