मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:42 · नई दिल्ली संस्करण

राहुल गांधी के इस्तीफे की मांग को लेकर रायबरेली में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राहुल गांधी के इस्तीफे की मांग को लेकर रायबरेली में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन

रायबरेली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय गृहमंत्री के बारे में दिये बयान को लेकर उनके ही संसदीय क्षेत्र रायबरेली में राजनीति गर्म हो गई है। गुरुवार को प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने राहुल गांधी पर गलत बयानी का आरोप लगाते हुए उनके त्यागपत्र की मांग काे लेकर रायबरेली शहर में डाॅ अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष धरने पर बैठ गए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त प्रदर्शन भी किया।

दरअसल रायबरेली के सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा में जंतर मंतर पर प्रदर्शनकारी पर लाठीचार्ज को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री पर आरोप लगाए थे; इन आरोपों के बाद से ही भाजपा हमलावर है और उनसे माफी मांगने की मांग कर रहे हैं; इसे लेकर रायबरेली की भी राजनीति गर्म हो गई और राहुल गांधी से इस्तीफ़े की मांग होने लगी।

गुरुवार को रायबरेली शहर के हाथी पार्क चौराहे पर अम्बेडकर प्रतिमा के पास राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। राज्यमंत्री ने राहुल गांधी को संविधान का अपमान करने वाला बताते हुए कहा कि उन्हें संसद में रहने का हक नहीं है,उन्हें तुरंत लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर जो देश विरोधी नारे लगे व हिंसा हुई, उसके पीछे राहुल गांधी हैं। जिनके बयानों व उकसाने का बाद प्रधानमंत्री व गृहमंत्री पर अभद्र टिप्पणी की गई। वहां देश विरोधी गतिविधियों हुईं जिसके जिम्मेदार राहुल गांधी हैं। दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि रायबरेली में राहुल बैसाखियों के सहारे जीते हैं, वह अकेले कांग्रेस के दम पर चुनाव जीत नहीं सकते। राहुल गांधी जिस तरह व्यवहार कर रहे हैं, उससे वह कभी भी प्रधानमंत्री व गृहमंत्री की बराबरी नहीं कर सकते। उन्होंने जो बयान दिया है, वह न केवल निंदनीय है बल्कि संविधान का घोर अपमान है। उन्हें इस्तीफ़ा देना चाहिए जिससे संसद की गरिमा बनी रहे। मंत्री के साथ धरने में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें