मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:26 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा प्रवक्ता मनीष शुक्ल ने अखिलेश यादव पर किया पलटवार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भाजपा प्रवक्ता मनीष शुक्ल ने अखिलेश यादव पर किया पलटवार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक चयन नियमावली में बदलाव राजनीतिक तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के ट्वीट के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता मनीष शुक्ल ने पलटवार किया है।भाजपा प्रवक्ता श्री शुक्ल ने सपा अध्यक्ष की पोस्ट पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अखिलेश यादव मुख्यमंत्री रहते, तब चीफ सेक्रेटरी समेत तमाम बड़े अधिकारियों को केवल इसलिए बदल देते थे कि वो अधिकारी चाचा शिवपाल का करीबी हो गया है। फिर उसी चीफ सेक्रेटरी को भरे मंच से कहते थे जाओ मुलायम सिंह यादव के पैर पकड़ लो तो तुम्हें माफ कर देंगे।भाजपा प्रवक्ता ने नसीहत भरे लहजे में कहा कि अखिलेश यादव ट्वीट करने से पहले अपनी सरकार के कार्यकाल में हुए काले अध्याय के पन्नों को पलट लिया कीजिये। आपके राज में नौकरशाही का क्या हाल था, मंत्रिमंडल भ्रष्टाचार में डूबा हुआ था। ऐसे में आप 2027 की चिंता करना छोड़ दीजिए। उत्तर प्रदेश की जनता 2027 में 2017 दोहराएगी और समाजवादी पार्टी का सूपड़ा साफ हो जाएगा।उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग के मुखिया पुलिस महानिदेशक के चयन नियमावली में संशोधन किए जाने पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर भाजपा सरकार पर निशाना साधा था। अखिलेश के इस ट्वीट के बाद भाजपा प्रवक्ता मनीष शुक्ल ने प्रतिक्रिया दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें