भाजपा ने देशभर के श्रमिकों का वंदन किया

नई
दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनाव
प्रचार के व्यस्ततम समय पर आज सुबह सबसे पहले एक्स हैंडल पर श्रमिक दिवस पर
देशभर के श्रमिकों का स्मरण किया। भाजपा ने एक्स हैंडल पर लिखा है,''
श्रमेव जयते। श्रमिक दिवस पर देश के सभी श्रमिकों को कोटि-कोटि वंदन। ''
भारतीय
जनता पार्टी ने एक्स हैंडल पर श्रमिक दिवस पर प्रतीकात्मक चित्र को
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विचारों के साथ साझा किया है। भाजपा ने
उद्धृत किया है-'' गरीबों की सेवा, श्रमिकों का सम्मान और वंचितों का मान
हमारी प्राथमिकता है। हमारा प्रयास है कि देश का श्रमिक सशक्त बने और
समृद्ध भारत के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे-प्रधानमंत्री
नरेन्द्र मोदी। ''
उल्लेखनीय है कि 1889 को दुनिया भर की समाजवादी
और श्रमिक पार्टियों के संगठन द्वितीय अंतरराष्ट्रीय ने पेरिस सम्मेलन में
मजदूरों के अधिकारों की आवाज बुलंद करने के लिए 01 मई की तारीख घोषित की
थी। भारत में श्रमिक दिवस साल 1923 के बाद से मनाया जा रहा है।





