मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:27 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ भाजपा पहुंची चुनाव आयोग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झारखंड विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ भाजपा पहुंची चुनाव आयोग

झारखंड विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ भाजपा पहुंची चुनाव आयोग

रांची: प्रदेश भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में रविवार को विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष जिस प्रकार अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं, वह गलत है। अपने भाषण में अध्यक्ष ने कहा है कि जेल का फाटक टूटेगा हेमंत सोरेन छूटेगा, जेल का फाटक तब टूटेगा जब नलिन सोरेन जीतेगा, यह नारा नहीं है बल्कि न्यायपालिका पर हमला है। हेमंत सोरेन न्यायपालिका के आदेश पर जेल में हैं। जेल का फाटक तोडने का आह्वान विधानसभा अध्यक्ष कर रहे हैं जो खुद संवैधानिक पद पर हैं और उनका कोर्ट भी लगता है। विधानसभा अध्यक्ष युवाओं को जेल का ताला तोड़ने के लिए उकसाने का काम कर रहे हैं। जब जन प्रतिनिधि ऐसा आह्वान करता है तो वह युवाओं के लिए, जनता के लिए उकसाने का काम होता है। विधानसभा अध्यक्ष किसी पार्टी के सदस्य नहीं होते फिर भी विधान सभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो प्रचार कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें