मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

इरफान अंसारी के खिलाफ भाजपा पहुंची चुनाव आयोग इरफान अंसारी के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी का किया मांग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

इरफान अंसारी के खिलाफ भाजपा पहुंची चुनाव आयोग

इरफान अंसारी के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी का किया मांग

रांची: भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल विधि प्रकोष्ठ के संयोजक सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में चुनाव आयोग पहुंच कर जामताड़ा के कांग्रेस विधायक इरफ़ान अंसारी के खिलाफ़ कार्रवाई करने का आग्रह किया।

सुधीर श्रीवास्तव ने कहा कि जामताड़ा के विधायक इरफ़ान अंसारी अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया है की “नकली राम भक्तों ने मेरे असली राम को जेल में बंद कर दिया। मेरी भाभी सीता मां दुर्गा की अवतार @ bjp jhark को जलाकर भस्म कर देगी। साथ में उनका हनुमान कदम से कदम मिलाकर रावण की लंका को जला कर राख कर दूंगा। लोगों से अपील किया की सीता मां के एक एक आंसू का बदला लें और राम जी को सही सलामत वापिस।

इस प्रकार का बयान को पोस्ट करने से सनातन धर्म को मानने वालों लोगों को घोर धार्मिक आघात पहुंचा है और साथ ही सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने का हर संभव प्रयास किया गया है।

उक्त घटना न सिर्फ प्रभु श्रीराम को मानने वाले पर आघात है बल्कि वर्तमान में देशभर में लागू आदर्श आचार संहिता का भी उलंघन है। गौरतलब है की 20 तारीख को गांडेय विधानसभा से पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन महागठबंधन की उम्मीदवार भी है।

तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल सुधीर श्रीवास्तव, न्यायिक मामले के सह प्रमुख प्रकाश झा एवम अधिवक्ता बिपिन कुमार ने यह भी मांग किया है की जामताड़ा विधायक इरफ़ान अंसारी के विरुद्ध कानूनी करवाई हो एवम उन्हें तत्काल प्रभाव से चुनाव प्रचार प्रसार से दूर रहने का आदेश दिया जाए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें